फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cbi team reached police station makhi

उन्नाव रेप कांड: माखी थाने पहुंची सीबीअाई की टीम ने शुरू की पूछताछ

Fri, 13 Apr 2018 03:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 13 Apr 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
cbi team reached police station makhi
माखी पहुंच सीबीअाई की टीम ने की पूछताछ
बीजेपी विधायक गैंग रेप मामले में सीबीआई ने उन्नाव में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। शुक्रवार तड़के सीबीअाई की टीम ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उनके इंद्रानगर अावास से हिरासत में लेने के बाद एक टीम जांच पड़ताल के लिए उन्नाव पहुंची। 
विज्ञापन


माखी थाने के थानेदार राजेश सिंह और सफीपुर के प्रभारी सीओ अमरीश भदोरिया से करीब एक घंटे से पूछताछ की जा रही है। लखनऊ के ग्रीन पैलेस होटल में ठहरी पीड़िता के यहां पहुंची सीबीआई 10 सदस्यी टीम ने पूछताछ की। 7 सदस्य यहीं पर ठहर गए जो लगातार डेढ़ घंटे से तमाम बिंदुओं पर पूछताछ कर रहे हैं। वही 3 सदस्य जेल और अस्पताल में जाकर मामले की तहकीकात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने उन्नाव प्रकरण पर कहा कि पहले उनके संज्ञान में पूरा मामला नहीं लाया गया। पीड़िता से मिलने के बाद तत्काल एसआईटी गठित कर जांच कराई गई। सीबीआई जांच की भी कराई जा रही है, आरोपी विधायक गिरफ्तार हो गए होंगे। उन्हेंने कहा कि अपराधी कोई भी हो सभी के लिए एक सजा और एक कानून है, अब कानून का राज चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed