{"_id":"5c376318bdec22734c6bf611","slug":"cbi-raid-at-ias-officer-b-chandrakala-and-raised-akhilesh-yadav-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खनन का खेल' अखिलेश का उछला नाम तो नरेश उत्तम कुछ ऐसा बोल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खनन का खेल' अखिलेश का उछला नाम तो नरेश उत्तम कुछ ऐसा बोल गए
Fri, 11 Jan 2019 10:58 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा के क्रम में गुरुवार को किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि अखिलेश सरकार की योजनाओं का श्रेय भाजपा सरकार ले रही है। इस दौरान नरेश उत्तम ने खनन मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर कई आरोप लगाए।
विज्ञापन
नरेश उत्तम ने कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन से घबराकर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने खनन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम उछाले जाने और सीबीआई छापे को द्वेषपूर्ण कार्रवाई बताया और कहा कि चुनाव के मद्देनजर भाजपा ऐसी कार्रवाई करवा रही है। भाजपा ने चुनावी वादे पूरे नहीं किए हैं।
विज्ञापन