सीबीआई ने दुष्कर्म पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक के हेल्पर का घर तीन घंटे खंगाला, मिला ये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें कहा गया है कि परिजन आगे भी जांच में सीबीआई का सहयोग करेंगे और बुलाए जाने पर लखनऊ आएंगे। रायबरेली में उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को टक्कर मारने वाले ट्रक का हेल्पर मोहन श्रीवास बांदा के पैलानी गांव का रहने वाला है। घटना के बाद ही वह पकड़ा जा चुका है। तीन दिन पूर्व सीबीआई ने उसे और चालक को रिमांड पर लिया था। पूछताछ चल रही है। रविवार को सुबह सवा 6 बजे सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम पैलानी थाने पहुंची।
थाने के अभिलेखों में मोहन श्रीवास का आपराधिक इतिहास खंगाला, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। थाने के नजदीक ही मोहन का मकान है। सीबीआई ने पैलानी थाने के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह और फोर्स के साथ मोहन के मकान पर छापा मारा। मोहन के पिता सरमन और मां रामदुलारी से ढेरों सवाल किए। मोहन के कमरे में रखे बक्से की खोलकर तलाशी ली। इसमें भी कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला।
कमरे में रखीं दो डायरियां भी उलटी-पलटी। माता-पिता ने टीम को बताया कि मोहन 27 जुलाई को यह कहकर गया था कि लामा गांव में डंप बालू ट्रक में भरकर जाना है। यह भी बताया कि उन्हें राजनीतिक दबाव में परेशान किया जा रहा है। तलाशी और पूछताछ के बाद सीबीआई टीम ने धारा 103/165 सीआरपीसी के तहत दो पृष्ठीय सर्च लिस्ट तैयार की।