फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CBI clerk and fiancee died in an accident in Kanpur dehat, helmets were not worn

कानपुर देहात में हुए हादसे में सीबीआई क्लर्क व मंगेतर की मौत, नहीं लगाए थे हेलमेट

Mon, 15 Nov 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
CBI clerk and fiancee died in an accident in Kanpur dehat, helmets were not worn
मृतक सचिन का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
शिवली (कानपुर देहात)। कानपुर से बिधूना जाते समय रविवार रात शिवली क्षेत्र में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार लखनऊ सीबीआई कार्यालय के क्लर्क व उसकी मंगेतर की मौत हो गई। स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

औरैया के बिधूना निवासी सचिन श्रीवास्तव (30) लखनऊ के सीबीआई कार्यालय में लोवर डिवीजन क्लर्क था। रविवार को वह बिधूना की सीओ आवास नवीन बस्ती मोहल्ला निवासी मंगेतर सोनी प्रजापति (27) के साथ स्कूटी से कानपुर आया था।
विज्ञापन

देर शाम दोनों कानपुर से वापस बिधूना जाने के लिए निकले। शिवली कोतवाली क्षेत्र में रसूलाबाद रोड पर सहतावनपुरवा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सचिन व सोनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को शिवली सीएचसी लेकर आई। वहां डॉ. शिवकुमार ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में बिधूना निवासी सचिन व सोनी की मौत हो गई। परिजनों को सूचना दी गई है। दोनों की जल्द शादी की तैयारी थी। शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा रहा है।
हेलमेट लगाया होता तो बच जाती जान
स्कूटी सवार सचिन व सोनी प्रजापति हेलमेट नहीं लगाए थे। यदि हेलमेट लगाए होते तो शायद दोनों की जान बच जाती। दरोगा मोहम्मद हासिक ने बताया कि हादसे वाली जगह पर कोई हेलमेट नहीं मिला। डॉ. शिवकुमार ने बताया कि सिर में गहरी चोट मिली है।

झोले में निकली दूल्हा पगड़ी
सचिन व सोनी की शादी तय हो गई थी। हादसे के बाद मौके पर दो झोले मिले है। इसमें आधार कार्ड व पहचान पत्र मिला है। एक झोले में दूल्हा पगड़ी भी मिली है। सचिन के छोटे भाई विकास श्रीवास्तव ने फोन पर थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान को बताया कि दोनों की शादी को लेकर परिजनों में खुशी थी। हादसे के बाद यह खुशी अब गम में बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed