{"_id":"5b47aaca4f1c1bc6248b6095","slug":"cbi-arrested-income-tax-officer-seeks-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेेते आयकर अधिकारी को सीबीआई ने दबोचा, मांगी थी 50 हजार रुपये की रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेेते आयकर अधिकारी को सीबीआई ने दबोचा, मांगी थी 50 हजार रुपये की रिश्वत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुरः सीबीआई लखनऊ की टीम ने गुरुवार को शहर में तैनात आयकर अधिकारी पीडी साहू को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी शहर के ही एक शेयर ब्रोकर की फर्म का ऑडिट कराने के लिए बार-बार नोटिस भेज रहा था। मामले को खत्म करने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की गई थी। आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर सीबीआई लखनऊ ले गई है।
सीबीआई सूत्रों के अनुसार मूलरूप से झांसी निवासी आयकर अधिकारी पीडी साहू कानपुर में सिविल लाइंस स्थित प्रधान आयकर आयुक्त रेंज-2 के कार्यालय में तैनात थे। इस कार्यालय में कंपनियों के आयकर से संबंधित प्रकरण आते हैं। पीडी साहू को कंपनी सर्किल में वार्ड 6 (3) की जिम्मेदारी दी गई थी। कुछ दिन से शहर के पुराने शेयर ब्रोकर के बजाज एंड फर्म के मालिक दशरथ प्रसाद अपने केस के संबंध में विभाग का चक्कर लगा रहे थे।
पीडी साहू ने इनके मामले का निस्तारण करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। मामला 20 हजार रुपये में तय हुआ। इसके बाद शेयर ब्रोकर ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी। सीबीआई ने प्लान बनाकर गुरुवार शाम चार बजे उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। देर रात तक अन्य अफसरों और कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके बाद टीम आरोपी को लखनऊ ले गई।