फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Caught three thugs in hardoi

हरदोई: ठगी कर दूसरी जगह चंदा मांगने पहुंचे तीन ठग पकड़े

Wed, 23 Dec 2020 08:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Dec 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Caught three thugs in hardoi
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई जिले के टड़ियावां में महिला से जेवर की ठगी करने वालों ने दूसरी जगह पहुंच धार्मिक कार्यक्रम के नाम पर चंदा मांगा तो पकड़े गए। मौके पर पहुंची महिला ने तीनों ठगों को पहचान पुलिस के हवाले कर दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम खेरवा दलौली निवासी अब्दुल्ला पुत्र भग्गा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 18 दिसंबर को उसकी बहू साहिबा घर में अकेली थी।
विज्ञापन


इस बीच तीन लोग घर पर आए और खुद को धार्मिक स्थल का प्रतिनिधि बता बहू को बरगलाकर झाड़फूंक करने लगे। मौका मिलने पर आरोपियों ने कमरे में अलमारी पर रखी सोने की अंगूठी व सोने का ठप्पा लगा माला उठा लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


अब्दुल्ला ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली की गांव जलालनगर में कुछ लोग खुद को धार्मिक स्थल का बाबा बताकर चंदा मांग रहे हैं। इस पर वह बहू के साथ मौके पर पहुंचे तो बहू ने तीनों ठगों को पहचान लिया। उसने ग्रामीणों की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजू अहमद उर्फ रेहान पुत्र अब्दुल हमीद, बिलाल पुत्र नूरुद्दीन व सद्दाम पुत्र निब्बर निवासी ग्राम भरथा कला सिरसिया जनपद श्रावस्ती बताया। अब्दुल्ला ने बताया कि आरोपियों के पास से अंगूठी, सोने का माला, 400 रुपये, तीन मोबाइल व एक बाइक मिली है। एसओ संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed