फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   caught stealing electricity in Retired IPS-IRS house

रिटायर्ड आईपीएस-आईआरएस के घर बिजली चोरी पकड़ी

Sat, 19 Aug 2017 11:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 19 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
caught stealing electricity in Retired IPS-IRS house
डेमो पिक
यूपी के कानपुर शहर में एक रिटायर्ड आईपीएस और आईआरएस अफसर के घर भी बिजली चोरी पकड़ी गई। रिटायर्ड आईपीएस ने शमन शुल्क एसेसमेंट जमा कर दिया। इससे बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई जबकि रिटायर्ड आईआरएस अफसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। 
विज्ञापन


बिजली चोरी में सर्वोदय नगर विनायकपुर की इन्कम टैक्स कालोनी में रहने वाले रिटायर्ड आईआरएस (इंडियन रेवेन्यू सर्विस) अधिकारी जितेंद्र कुमार सक्सेना पकड़े गए। वह असिस्टेंट इनकम टैक्स कमिश्नर पद से रिटायर हुए हैं। केस्को अफसरों के अनुसार इनके घर में लगे बिजली मीटर से रिमोट से बिजली चोरी की जाती थी। मीटर में छेद करके एक तार डाला गया था। रिमोट से मीटर बंद और चालू किया जाता था। इसके अलावा इनका कनेक्शन चार किलोवाट का आवंटित था लेकिन मौके पर 14.66 किलोवाट लोड मिला। इनके घर की बिजली काटकर इन पर एक लाख 60 हजार रुपये का बिल बनाया गया है। बकाया जमा न करने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

 

वहीं विनायकपुर के 51, न्यू सिविल लाइंस में रहने वाले रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी हरिशंकर प्रसाद के घर में भी बिजली चोरी पकड़ी गई। वह डीआईजी पद से रिटायर हुए हैं। तीन किलोवाट के स्वीकृत लोड पर 5.6 किलोवाट लोड मिलने पर बिजली चोरी पाई गई। विभाग ने जुर्माना सहित 90 हजार रुपये का बिल बनाया। उन्होंने मौके पर ही शमन शुल्क एसेसमेंट जमा कर दिया। इसके अलावा गीता नगर के मुन्नालाल, विष्णु स्वरूप मिश्रा, नितिन त्रिपाठी, सुदर्शन कालोनी की आशा कनौजिया, गुरचरन कपूर, रामचंद्र कुशवाहा, लखनपुर की चंद्रकांता चौहान भी बिजली चोरी करते पकड़े गए। इस टीम में सर्वोदय नगर के एक्सईएन जेसी यादव, केस्को प्रवर्तन के एसपी राजेश कुमार, एसडीओ आशीष सिंह तोमर, प्रभारी जेई मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed