{"_id":"83a00a5b6fabb0c92430e4453629eb4e","slug":"caught-between-two-zones-corner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जोन के बीच उलझा ‘कोना’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जोन के बीच उलझा ‘कोना’
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sun, 08 Nov 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचवें दिन शनिवार को अफीम कोठी चौराहे पर चला ‘कोना छोड़ो’ अभियान दो जोन के बीच फंस गया। जोन एक के जोनल अधिकारी नंद किशोर ने सड़क के दूसरी ओर (खलवा पुल की तरफ) जेसीबी और दस्ते को भेजने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
कहा कि यह इलाका जोन पांच में आता है। इसके चलते चौराहे के दो ही कोनों से कब्जे हटवाए जा सके। हालांकि शाम को चौराहे की स्थिति फिर से वैसी ही हो गई।
सुबह करीब 10:50 बजे सीओ ट्रैफिक रणविजय सिंह, अंबरीश सिंह भदौरिया और ट्रैफिक इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह टीम के साथ अफीमकोठी चौराहे पहुंचे। सीओ ट्रैफिक रणविजय सिंह ने लोहा मार्केट के दुकानदारों से फुटपाथ पर रखा सामान हटाने को कहा। कुछ दुकानदारों ने तो सामान अंदर कर लिया, जबकि कई का सामान फुटपाथ पर ही पड़ा।
विज्ञापन
करीब 11:15 बजे नगर निगम जोन एक के जेई पहुंचे और बताया कि जेसीबी और ट्रक घंटाघर चौराहे पर जाम में फंसे हैं। करीब 20 मिनट बाद जोनल अधिकारी नंद किशोर पहुंचे।
विज्ञापन
नगर निगम की जेसीबी भी आ गई। झकरकटी और रायपुरवा की तरफ फुटपाथ पर रखे लोहे के गेट, टट्टर, टीनशेड, ठेले आदि नगर निगम की टीम ने ट्रक में डाल लिए। नगर निगम कर अधीक्षक ने चालान भी किए। इस मौके पर फोर्स भी मौजूद रही।