{"_id":"5d8e15b78ebc3e93d028516b","slug":"cattle-stopped-the-speed-of-the-express-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशियों ने थामी उद्योगकर्मी एक्सप्रेस की रफ्तार, झांसी-कानपुर रेलवे सेक्शन में खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशियों ने थामी उद्योगकर्मी एक्सप्रेस की रफ्तार, झांसी-कानपुर रेलवे सेक्शन में खड़ी रही ट्रेन
Fri, 27 Sep 2019 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 27 Sep 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
जालौन मेें कानपुर से बलसाड़ जाने वाली ट्रेन 12944 उद्योगकर्मी एक्सप्रेस रिनियां रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर घूम रहे मवेशियों के झुंड से टकरा गई। कई मवेशी इंजन में फंसकर करीब आधा किलोमीटर दूर तक घिसटते चले गए। इंजन के एक्सल में मवेशियों के फंसने के कारण ट्रेन रुक गई। ट्रेन के चालक ने कीमैन की मदद से फंसे मवेशियों को निकाला।
इससे ट्रेन करीब बीस मिनट खड़ी रही।शुक्रवार को कानपुर से बलसाड़ जाने वाली उद्योगकर्मी एक्सप्रेस झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के अजनारी रेलवे क्रासिंग 179 के पास से गुजर रही थी, तभी अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आ गया। जब तक ट्रेन चालक एसके द्विवेदी ने ट्रेन को स्पीड डाउन कर हार्न को बजाते हुए ट्रेन को रोका, तब तक मवेशी इंजन में फंस गए।

मवेशी करीब आधा किलोमीटर दूर तक एक्सल में फंसकर घिसटते चले गए और ट्रेन रुक गई। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा को दी। स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल को अवगत कराया। इससे करीब बीस मिनट ट्रेन खड़ी रही।
बाद में पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन ज्ञानसिंह की मदद से चालक ने फंसे मवेशियों को निकाला, तब ट्रेन आगे बढ़ सकी। स्टेशन मास्टर ने बताया कि उद्योगकर्मी 10.19 बजे उरई रेलवे स्टेशन से झांसी की ओर रवाना हुई थी। 10.26 बजे ट्रेन में अन्ना मवेशी फंस गए। 10.45 बजे गंतव्य की ओर रवाना हुई।
ट्रैफिक ब्लाक के कारण रोकी मालगाड़ी
झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर अलग अलग सेक्शन में डेढ़ घंटे के ब्लाक के कारण एक मालगाड़ी खड़ी रही। रेलवे ट्रैक के मरम्मत के काम के चलते उरई भुआ सेक्शन में 1.40 बजे से 3.10 बजे तक ट्रैफिक व पावर ब्लाक लिया गया था। इसी तरह उरई आटा सेक्शन में 2.30 बजे से चार बजे तक का ब्लाक लिया गया। इसके कारण ललितपुर कोयला लेकर जाने वाली मालगाड़ी उरई स्टेशन पर दो घंटे खड़ी रही।