{"_id":"6a74daec9142732ddb04cc99","slug":"cash-and-jewelry-stolen-from-a-farmers-house-after-breaking-in-kanpur-news-c-217-1-sknp1022-159919-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सेंध लगाकर किसान के घर से नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सेंध लगाकर किसान के घर से नकदी व जेवर चोरी
विज्ञापन
फोटो-05-इसी जगह से काटी गई सेध। संवाद
खखरेरू। थाना क्षेत्र के जहांगीर नगर गहुरा गांव के डुडियापुर में बुधवार रात किसान के घर के पीछे सेंध लगाकर चोरों ने नकदी, जेवर और मोबाइल समेत करीब ढाई लाख रुपये का माल पार कर दिया। चोरी की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह परिवार के जागने पर हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
गांव निवासी देवराज पासवान ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ रात में भोजन करने के बाद घर के बाहर सोए थे। इसी दौरान चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर कमरे में घुस गए। बक्से का ताला तोड़कर सोने के दो लॉकेट, झुमकी, चांदी की पायल, बिछिया, अंगूठी, बर्तन, कपड़े, एक एंड्रायड मोबाइल और नौ हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
सुबह परिवार की नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और पीछे की दीवार में सेंध लगी मिली। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।