{"_id":"6a74dadb558dc220c2034d6c","slug":"cash-and-goods-stolen-after-breaking-the-lock-of-an-e-rickshaw-showroom-kanpur-news-c-217-1-sknp1022-159929-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ई-रिक्शा शोरूम का ताला तोड़ नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ई-रिक्शा शोरूम का ताला तोड़ नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन
चौडगरा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मोड़ स्थित ई-रिक्शा शोरूम में चोरों ने ताला तोड़कर 35,400 रुपये नकद समेत एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स और वाईफाई राउटर चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के परिहारनडेरा निवासी विजय प्रताप सिंह का गोविंदपुर मोड़ पर ई-रिक्शा शोरूम और सर्विस सेंटर है। बृहस्पतिवार सुबह सफाई के लिए पहुंचे कारीगर ने शटर का ताला और सेंटर लॉक टूटा देखा तो यूपी-112 पर सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच की।
पता चला कि चोर शटर और सेंटर लॉक तोड़कर अंदर घुसे थे। इसके बाद केबिन का लॉक तोड़कर वहां रखी 32 इंच की एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स, वाईफाई राउटर और गुल्लक में रखे 35,400 रुपये लेकर भाग गए। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों की तलाश की जा रही है।