फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case registered against four for deadly attack on village head

Kanpur News: ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला चार पर केस दर्ज

Thu, 07 Dec 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 07 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four for deadly attack on village head
कानपुर देहात। ब्लॉक से वापस गांव लौट रहे संगसियापुर प्रधान को चार लोगों ने लाठी डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। ग्राम प्रधान ने जानलेवा हमला करने, जान से मारने की धमकी देने के साथ ही रंगदारी मांगने का आरोप लगा चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

अकबरपुर के ब्लॉक संगसियापुर प्रधान रामकिशन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार दोपहर तीन बजे के करीब वह अकबरपुर से गांव वापस आ रहा थे। जैसे ही गांव के बाहर वह पहुंचे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के रोहित सिंह, छुटकऊ उर्फ धर्मेंद्र, बड़कऊ उर्फ राघवेंद्र, अनुज यादव ने चुनावी रंजिश को लेकर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान हमलावर उसे एक सप्ताह में जान से मार देने की धमकी दी है। मरणासन्न हालत में उसे छोड़ कर हमलावर भाग निकले। इसके बाद गांव के लोग एंबुलेंस से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को प्रधान की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चारों नामजद के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




----

दस दिन बाद तीन पर चोरी की रिपोर्ट

डेरापुर। मुंगीसापुर बाजार में 26 नवंबर को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 10 दिन बाद तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि 26 नवंबर की रात मुंगीसापुर बाजार स्थित शिवम किराना स्टोर की दुकान से शटर का ताला तोड़कर चोर परचून का सामान चोरी कर ले गए थे। छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध नजर आए हैं। तीनों एक क्रेटा कार से आकर घटना को अंजाम दिया है। तीनों कार सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed