फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of suicide in Asha Jyoti Center, Minister made surprise visit will submit report to Chief Minister

आशा ज्योति केंद्र में आत्महत्या का मामला: मंत्री ने किया अचानक दौरा, मुख्यमंत्री को सौपेंगी रिपोर्ट

Wed, 11 May 2022 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 May 2022 10:29 PM IST
सार

मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी माना है कि नवाबंगज थाने में पूछताछ के लिए लाई गई महिला ने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर जान दी। वह इस मामले की पूरी जानकारी लेकर एक रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौपेंगी, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

विज्ञापन
Case of suicide in Asha Jyoti Center, Minister made  surprise visit will submit report to Chief Minister
कानपुर पहुंचीं महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रतिभा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पुलिस की प्रताड़ना से आहत होकर दो दिन पहले आशा ज्योति केंद्र के परिसर में फांसी लगाकर जाने देने वाली महिला के मामले को महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने गंभीरता से लिया है। मंत्री ने कहा कि इस पूरी घटना की रिपोर्ट को वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपेंगी। कहा कि मामले की जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने केंद्र का निरीक्षण कर वहां के कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर और स्थानीय पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। पुलिस और केंद्र के कर्मचारियों से पूछताछ के बाद मंत्री ने भी माना कि महिला को प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को पुलिस चौकी में रात भर रखना गलत है। इस दौरान उन्होंने चौकी का निरीक्षण किया जहां पर कई खामियां भी उन्हें मिली। वहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं था, साथ ही उनका रोजाना का रजिस्टर भी मेंटेन नहीं था। उन्होंने आशा ज्योति केंद्र और वन स्टाप सेंटर की व्यवस्था व साफ सफाई भी ठीक रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed