फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of stabbing woman with hot tongs

सिर दर्द ठीक करने के लिए तांत्रिकों ने महिला को गर्म चिमटे से दागा, पुलिस ने पति का शांतिभंग में चालान

Fri, 04 Jun 2021 07:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 04 Jun 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Case of stabbing woman with hot tongs
तांत्रिकों ने महिला को गर्म चिमटे से दागा - फोटो : amar ujala
फतेहपुर के रोटी गांव में महिला का सिर दर्द ठीक करने के नाम पर गर्म चिमटे से दागने के मामले में पुलिस ने पति का शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस ने पहले ससुर को हिरासत में लिया था लेकिन ससुर के वृद्ध व असहाय होने के कारण उन्हें छोड़ दिया। पीड़ित महिला ने भी किसी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने की इच्छा जताई तो पुलिस ने पति का चालान कर मामला रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन


तांत्रिकों का अभी तक पता नहीं चल सका है। रोटी गांव की रहने वाली अनीता देवी पत्नी श्यामू के घर एक जून की रात ससुर ने दो तांत्रिक बुलाए थे। जिन्होंने अनीता के सिरदर्द को ठीक करने के लिए उसकी रातभर पिटाई की और गर्म चिमटे से उसके हाथ व पैर के तलवे को दाग दिया था।
विज्ञापन


सुबह जब अनीता के भाई जय नारायण निवासी खजुहा को पता चला तो वह गांव पहुंचा और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। बहन को बिंदकी सीएचसी ले गया। पुलिस ने अनीता के ससुर को हिरासत में लिया था। पुलिस ने ससुर से तांत्रिकों के बारे में पूछा लेकिन वह कुछ नहीं बता सके। इधर, दो दिन के इलाज के बाद अनीता ने भी पुलिस से किसी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने वृद्ध ससुर को छोड़ दिया और पति श्यामू का शांतिभंग में चालान किया है। देवरी चौकी इंचार्ज संगम लाल प्रजापति ने बताया कि पूरे घटनाक्रम में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर पति पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed