{"_id":"5fcbc8a68ebc3ecfba097b87","slug":"case-of-sexual-abuse-of-children-record-of-two-teachers-was-also-investigated-by-the-cbi-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: यौन उत्पीड़न के शिकार कुछ और बच्चों की तलाश, सीबीआई की टीम कई बस्तियों में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: यौन उत्पीड़न के शिकार कुछ और बच्चों की तलाश, सीबीआई की टीम कई बस्तियों में पहुंची
Sat, 05 Dec 2020 11:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई टीम
करीब 50 बच्चों के यौन शोषण का आरोपी सिंचाई विभाग का निलंबित अवर अभियंता रामभवन को जेल भेजने के बाद सीबीआई की एक टीम अभी भी मुख्यालय में रुककर आसपास के क्षेत्र में जेई के शिकार बच्चों के घर जाकर जानकारी पुख्ता कर रही है।
शनिवार को भी तीन सदस्यीय टीम के अफसर शोभा सिंह का पुरवा व रसिन क्षेत्र की कुछ बस्तियों में जाकर ऐसे अभिभावकों से मिले, जिनसे पहले भी बातचीत कर चुके हैं। सबसे खास बात यह है कि एक इंटर कालेज के दो शिक्षकों का रिकॉर्ड भी सीबीआई खंगाल रही है।
ये दोनों शिक्षक आरोपी जेई रामभवन के करीबी बताए गए हैं। सिंचाई विभाग चित्रकूट में दस साल से तैनात रहे बांदा जिले के नरैनी के मूल निवासी जेई रामभवन की काली करतूतों का भंडाफोड़ कर सीबीआई टीम ने उसे जेल भेज दिया है।

उसके घर से बरामद दो लैपटाप, दस मोबाइल, स्पाईकैम, वेबकैम, पेन ड्राइव व चिप के अलावा कई इलेक्ट्रानिक्स सामग्री के आधार पर अब भी सीबीआई की जांच जारी है। इसके पूर्व कोर्ट से पांच दिन की रिमांड लेने के बाद पूछताछ के दौरान चिह्नित बच्चों का जेई से आमना सामना कराया गया था।
उनके बयान भी दर्ज किए गए थे। शनिवार को सीबीआई की टीम फिर से इन बच्चों के अभिभावकों के माध्यम से कुछ नए स्थान पर कुछ और शिकार बच्चों की तलाश की। इसके लिए शोभा सिंह का पुरवा, एसडीएम कालोनी, रसिन व महुराई नहर के आसपास की बस्ती में खोजबीन की।
सूत्रों की मानें तो टीम के सदस्यों को कुछ और सफलता मिली है। लगातार सीबीआई के निशाने पर जेई के करीबी स्वास्थ्यकर्मी, परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों के अलावा एक इंटर कालेज के दो शिक्षकों के रिकार्ड को भी खंगालना शुरू किया गया है। इसे लेकर चिह्नित शिक्षकों में भी खलबली मची हुई है। इन शिक्षकों के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि कुछ अंजान लोग इनके घर आए थे और लगभग दो घंटे बाद अपने साथ बैग लेकर लौटे थे।