फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of seizure of truck carrying Shikhar Pan Masala two assistant commissioners suspended

Kanpur: शिखर पान मसाला के ट्रक पकड़े जाने का मामला, दो सहायक आयुक्त निलंबित… प्रमुख सचिव ने दिए आदेश

Fri, 10 Jan 2025 03:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Jan 2025 03:33 PM IST
सार

Kanpur News: प्रमुख सचिव एम देवराज ने सचल दल-5 इकाई प्रभारी कानपुर जोन द्वितीय में तैनात सहायक आयुक्त रत्नेश सिंह और सचल दल 10 इकाई प्रभारी, कानपुर जोन द्वितीय सहायक आयुक्त सोमांक चौहान को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Case of seizure of truck carrying Shikhar Pan Masala two assistant commissioners suspended
मौके पर खड़ा ट्रक - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिखर पान मसाला लदे ट्रकों के लखनऊ में पकड़े जाने के मामले में शासन ने फिर कार्रवाई की है। एसजीएसटी कार्यालय में तैनात दो सहायक आयुक्तों को प्रमुख सचिव ने निलंबित कर दिया है। इनके खिलाफ जांच के आदेश भी दिए गए हैं। इससे पहले चार राज्य कर अफसरों को निलंबित किया गया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग के मुख्यालय में पूरे राज्य की जीएसटी मोबाइल यूनिटों का संचालन देखने वाले संयुक्त आयुक्त एसआईबी अरविंद कुमार बालियान का कार्यक्षेत्र भी पूर्व में बदला जा चुका है।

विज्ञापन

दरअसल 23-24 दिसंबर को कानपुर में पंजीकृत शिखर पान मसाला की फैक्टरी से बिना ई-वे बिल के निकले चार ट्रक लखनऊ में पकड़े गए थे। सभी वाहनों को जांच के लिए रोका गया तो टैक्स चोरी के माल की पुष्टि हुई थी। कर चोरी का पान मसाला फैक्टरी से निकलने पर राज्य कर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने कानपुर में तैनात चार राज्य कर अधिकारियों संदीप कुमार, जगदीश प्रसाद, जगत प्रकाश, अंकुर द्विवेदी को 29 दिसंबर को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन

शत-प्रतिशत सत्यापन के थे निर्देश
सभी वाहनों के सत्यापन में पाया गया कि पान मसाले का परिवहन बिना ई-वे बिल के हो रहा था, जबकि अफसरों की टीमें रोस्टर के अनुसार पान मसाला इकाइयों के बाहर 24 घंटे निगरानी कर रही थीं। निगरानी करने वालों को ई-वे बिलों के शत-प्रतिशत सत्यापन के निर्देश थे। अब प्रमुख सचिव एम देवराज ने सचल दल-5 इकाई प्रभारी कानपुर जोन द्वितीय में तैनात सहायक आयुक्त रत्नेश सिंह और सचल दल 10 इकाई प्रभारी, कानपुर जोन द्वितीय सहायक आयुक्त सोमांक चौहान को निलंबित कर दिया है। रत्नेश और सोमांक को अपर आयुक्त ग्रेड-एक राज्य कर मुरादाबाद कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जांच संयुक्त आयुक्त राज्य कर मुख्यालय लखनऊ जैस्मिन को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed