फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Case of seizing school vehicle, divisional inspector suspended, recommendation of action against ARTO

Chitrakoot: स्कूली वाहन सीज करने का मामला, संभागीय निरीक्षक निलंबित…एआरटीओ पर कार्रवाई की संस्तुति

Wed, 24 Jul 2024 02:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 24 Jul 2024 02:24 PM IST
सार

Chitrakoot News: एआरटीओ विवेक कुमार शुक्ला ने पूरी टीम के साथ स्कूली बसों की फिटनेस व अन्य सुरक्षा के मानक की जांच का अभियान चलाया था। इसी दौरान चार स्कूली बसें रोकी गईं। जांच प्रक्रिया के दौरान चारों के फिटनेस व कई अन्य कमियां मिलीं।

विज्ञापन
Case of seizing school vehicle, divisional inspector suspended, recommendation of action against ARTO
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्रकूट जिले में स्कूलों की बसों की चेकिंग अभियान के दौरान एआरटीओ ने चार स्कूली बसों को बिना फिटनेस के पाया था। इसमें दो के चालान व दो को सीज किया गया।  मामले में डीएम शिवशरणप्पा ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की है। इसमें परिवहन विभाग के संभागीय निरीक्षक गुलाबचंद को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि मामला जिले के श्रीजी इंटर कॉलेज के छोटे-छोटे बच्चों को लेकर बस उनके घर छोड़ने मंगलवार को जा रही थी। परिवहन विभाग के आरटीओ और निरीक्षक गाड़ियों का फिटनेस चेक करने के बहाने गाड़ियों को रोक दिया। श्रीजी इंटर कॉलेज की दो बस से एआरटीओ रोककर पुलिस लाइन में खड़ी कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी बच्चों के परिजनों को हुई, तो वह भागते दौड़ते हुए पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने कहा यह बच्चे भूख और प्यास से तड़प रहे हैं, इनको छोड़ दीजिए। लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं थे। तभी अभिभावकों ने डीएम को टेलीफोन से पूरा मामला अवगत कराया। श्रीजी इंटर कॉलेज की दो बसें थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा
लगभग 125 बच्चे दोनों बसों में सवार थे। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गुलाब चंद्र को निलंबित कर दिया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेज दिया है। बता दें कि एआरटीओ विवेक कुमार शुक्ला पहले भी कई बार विवादित रह चुके हैं।

पहले भी विवादों में रहे हैं एआरटीओ
अवैध वसूली के चलते उनके साथ कई बार मारपीट का भी मामला सामने आया है। इनकी जहां-जहां नियुक्ति हुई है, वहां यह विवादों के घेरे में हमेशा रहे हैं। इस संबंध में चित्रकूट डीएम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, तो कार्रवाई की गई है। एआरटीओ के खिलाफ शासन को पत्र भेजा गया है। इनको भी खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed