फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of rape of minor daughter of Doctor couple in Kanpur, history sheeter threatening on WhatsApp call

कानपुर रेप केस: खाकी की किरकिरी! हिस्ट्रीशीटर व्हाट्सएप कॉल पर दे रहा धमकी, अब सर्विलांस टीम करेगी ट्रेस

Wed, 15 Mar 2023 07:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Mar 2023 07:09 AM IST
सार

हुक्काबार में डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी अब तक फरार है। वहीं, पुलिस का दबाव होने के बाद भी शातिर लोगों को व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दे रहा है। मामले में सीपी ने डीसीपी साउथ को क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम की मदद लेने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Case of rape of minor daughter of Doctor couple in Kanpur, history sheeter threatening on WhatsApp call
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बर्रा के हुक्काबार में डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर को पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हिस्ट्रीशीटर लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सक्रिय है।

विज्ञापन

पुलिस का दबाव होने के बाद भी व्हाट्सऐप कॉल करके विरोधियों को धमका रहा है। इसके बाद भी पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही, जिससे खाकी खूब किरकिरी हो रही है। पीड़िता के पिता ने मामले में पुलिस विनय ठाकुर, हुक्काबार संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

मामले में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, अमन सेंगर व चार अन्य अभी भी फरार हैं। अजय ठाकुर घटना के बाद से अपने करीबियों के संकर्प में है। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके खुद को बेगुनाह बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफेदपोशों के संपर्क में है आरोपी
सूत्रों के अनुसार व्हाट्सऐप कॉल करके वह उसे संरक्षण देने वाले कुछ सफेदपोशों के भी संपर्क में है। इस बीच उसके प्रकरण में पुलिस की मदद करने वाले कुछ लोगों को उसने व्हाट्सऐप कॉल करके धमकाया भी। इसकेबाद भी कानपुर पुलिस कमिश्नरी की हाईटेक पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर सकी।

सीपी ने दिए जल्द गिरफ्तारी के निर्देश
 बड़े बदमाशों तक पहुंचने का दावा करने वाली पुलिस घटना के दो सप्ताह बाद भी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसे लेकर हो रही किरकिरी पर मंगलवार को सीपी बीपी जोगदंड ने डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल को फोन पर अजय को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

विनय ने छात्रा को बीच सड़क जमकर पीटा था
बीते दिनों हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने अपने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को वायरल करके खुद के बेगुनाह होने का दावा किया था। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो ही विनय ठाकुर व अजय ठाकुर को सख्त सजा दिलाने में मददगार साबित होगा।

दरअसल, पुलिस ने जब वीडियो की गंभीरता से जांच की, तो उसमें विनय ठाकुर छात्रा को बीच सड़क जमीन पर गिरा कर मारता पीटता नजर आया है। वहीं, अजय ठाकुर अपने घर पर खड़ा सबकुछ देखता रहा था। उसने घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं दी।

क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम करेगी मदद
सीपी बीपी जोगदंड के अनुसार ऐसे में अजय की वारदात में संलिप्तता की पुष्टि है। उसके साजिश रचने के पर्याप्त साक्ष्य पुलिस के पास मौजूद हैं, जिससे उसे सख्त सजा दिलाई जा सकेगी। उन्होंने इसके लिए क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम से लेकर जरूरत पड़ने पर साइबर विशेषज्ञों की भी मदद लेने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed