फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of pouring Chile spray in the quarrel outside the court

कोर्ट के बाहर झगड़े में चिली स्प्रे डालने का मामला, पुलिस ने लिखाई देवर-भाभी पर रिपोर्ट

Sun, 07 Oct 2018 11:06 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 Oct 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
Case of pouring Chile spray in the quarrel outside the court
डेमो पिक
कानपुर: न्यायालय भवन के द्वितीय तल पर कोर्ट के बाहर देवर पर चिली स्प्रे डालने के मामले में एक और एफआईआर दर्ज हुई है। कोतवाली पुलिस ने प्रापर्टी के लेकर झगड़ा करने वाले अधिवक्ता अविनाश मिश्रा और उनकी भाभी इंदू के खिलाफ कचहरी परिसर में मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों पर सेवन सीएलए भी लगा है। 
विज्ञापन



शिवाला निवासी पंकज मिश्रा का छोटे भाई अधिवक्ता अविनाश से पैतृक प्रापर्टी के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मामला एमएम-सात की कोर्ट में विचाराधीन है। चार सितंबर को पेशी के बाद कोर्ट से बाहर आने पर पंकज की पत्नी इंदू और अविनाश के बीच विवाद हो गया। इंदू के स्प्रे चलाने से अफरा-तफरी मच गई थी। कोर्ट का कामकाज भी प्रभावित हुआ था। इस मामले में अधिवक्ता अविनाश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज आरोपी इंदू को जेल भेज दिया था। शनिवार को कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने इंदू और अविनाश मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed