फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of policemen taking fertilizer in government vehicle Director said they had taken four sacks with token

Mahoba: सरकारी वाहन से पुलिसकर्मियों के खाद ले जाने का मामला, उप कृषि निदेशक बोले- टोकन से ले गए थे चार बोरी

Sat, 21 Dec 2024 10:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Dec 2024 10:00 AM IST
सार

Mahoba News: पनवाड़ी विकासखंड में पुलिस कर्मियों के द्वारा सरकारी वाहन में यूरिया खाद ले जाने का मामला सामने आया है। उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव का कहना है कि पुलिसकर्मी पनवाड़ी निवासी है। मां के नाम खेती होने पर वह चार बोरी खाद टोकन से ले गए थे।

विज्ञापन
Case of policemen taking fertilizer in government vehicle Director said they had taken four sacks with token
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में पनवाड़ी विकासखंड की साधन सहकारी समिति भरवारा से सरकारी वाहन में पुलिस कर्मचारियों के यूरिया खाद ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी कर्मचारियों के माध्यम से पुलिस वाहन में यूरिया खाद की बोरियां लदवाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि जो पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। उन्हें पहले पर्ची बनाकर खाद दे दी गई। जो किसान सुबह से लाइन में लगे हैं, उन्हें खाद नहीं मिल रही है। उधर, उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव का कहना है कि पुलिसकर्मी पनवाड़ी निवासी है। मां के नाम खेती होने पर वह चार बोरी खाद टोकन से ले गए थे। किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed