फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   case of offering Namaz in the temple of Mathura, Family landed in Faizal's defense

मथुरा के मंदिर परिसर में 84 कोसी परिक्रमा के बाद पढ़ी नमाज, फैजल के बचाव में उतरा परिवार

Wed, 04 Nov 2020 11:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Nov 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
case of offering Namaz in the temple of Mathura, Family landed in Faizal's defense
सांकेतिक तस्वीर
मथुरा के मंदिर में नमाज पढ़कर सुर्खियों में आऐ फैजल का पैतृक आवास नगर के मोहल्ला जटवारा में है। बुधवार को वहां मिले पिता ने बेटे का बचाव करते हुए कहा कि वह एक संस्था में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने को मुहिम चला रहा है।
विज्ञापन


उसने 26 से 29 अक्तूबर तक 84 कोसी परिक्रमा करने के बाद महंत की इजाजत से मंदिर में नमाज पढ़कर एकता का संदेश दिया। उस पर कार्रवाई राजनीतिक षड्यंत्र है। फैजल खान मोहल्ला जटवारा निवासी अजमल खां उर्फ पापा मियां का पुत्र है।
विज्ञापन


बुधवार को घर पर मिले पिता ने कहा कि बेटा खुदाई खिदमतगार संस्था के लिए काम करता है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व खान अब्दुल गफ्फार खान के बताए रास्ते पर चलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जुड़े लोग देश में हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देते हैं। फैजल ने मंदिर में नमाज किसी को धोखा देकर नहीं पढ़ी थी।कई दिन तक वहां रह कर रसखान की मजार पर चादर चढ़ाकर मंदिर में दर्शन करने के बाद परिसर में नमाज पढ़ी थी। इसकी जानकारी मंदिर के महंत को भी थी।


फैजल इस संस्था के जरिए वर्षों से एकता का संदेश दे रहा है। इस मुहिम में देश के तमाम साधु संत व महंत भी जुड़े हैं। फैजल दो भाई दो बहनें हैं। एक भाई महाराष्ट्र में है। दोनों बहनों की काफी पहले शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed