फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of obscene photos, Now Barra police will investigate, police commissioner said accused will not be spared

Kanpur Crime: अश्लील फोटोज का मामला! अब बर्रा पुलिस करेगी जांच, पुलिस कमिश्नर बोले- आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

Thu, 27 Jul 2023 10:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Jul 2023 10:03 AM IST
सार

Kanpur News: मामले में केस दर्ज करने वाली गुजैनी और बर्रा पुलिस अब साइबर सेल से रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इस बीच बुधवार को पीड़ित छात्राओं के माता-पिता को एक व्यक्ति ने फोन कर जानकारी मांगी।

विज्ञापन
Case of obscene photos, Now Barra police will investigate, police commissioner said accused will not be spared
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में दक्षिण क्षेत्र के एक नामी स्कूल की छात्राओं की एडिट की हुई अश्लील फोटो वायरल करने के मामले की जांच गुजैनी से बर्रा थाने स्थानांतरित कर दी गई है। एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि आईटी एक्ट के मामलों की जांच इंस्पेक्टर स्तर के जांच अधिकारी ही कर सकते हैं और गुजैनी में कोई इंस्पेक्टर नहीं है।

विज्ञापन

इसलिए इस केस को बर्रा स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस सेल की मदद से उन दोनों सोशल मीडिया एकाउंटों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है, जिनके बीच फोटो का आदान प्रदान हुआ। बता दें, गुजैनी पुलिस ने मामले में दो भाइयों और उनके पिता समेत कुल चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी जुटा रहा इंटेलिजेंस वाला कौन
मामले में केस दर्ज करने वाली गुजैनी और बर्रा पुलिस अब साइबर सेल से रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इस बीच बुधवार को पीड़ित छात्राओं के माता-पिता को एक व्यक्ति ने फोन कर जानकारी मांगी। उसने पहले खुद को थाने से संबद्ध बताया। इसके बाद में जब फोन पर जानकारी देने से परिजनों ने इन्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने व्यक्ति की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए
इसके बाद नाम पूछा तो फोन करने वाले ने खुद को इंटेलिजेंस का व्यक्ति बताकर बिना नाम बताए फोन रख दिया। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। इस बात की जानकारी होने पर एसीपी नौबस्ता ने उस व्यक्ति की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

फोटो वायरल करने वाले बच्चों, धमकाने वाले पिता पर रिपोर्ट
दक्षिण कानपुर के एक नामी स्कूल की छात्राओं की एडिट की हुई अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी तीन छात्रों और पिता के खिलाफ केस दर्ज किया था। छात्रों के खिलाफ आईटी एक्ट, जबकि पिता के खिलाफ धमकी देने की धारा लगाई गई है।

पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी
आरोप है कि बच्चों के फोटो वायरल करने के बाद पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने जब आरोपियों के पिता से संपर्क किया और सुनवाई न होने पर साइबर सेल में शिकायत की, तो उन्होंने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अलग-अलग लोगों के जरिये शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।

धमकाने के मामले होगी विधिक कार्रवाई
पीड़ित पक्ष ने एसओ को लिखित शिकायत कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने फोटो वायरल करने के आरोपी छात्रों व उनके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ ने बताया कि मामले में फोटो वायरल करने के मामले की जांच साइबर सेल कर रहा है। धमकाने के मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बच्चियों की फोटो वायरल करने का मामला बेहद संवेदनशील है। कई छात्राएं सामने आई हैं, जिनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल और पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।  -बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed