फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of murder of missing teenager from Kalyanpur, Kanpur Police

शर्मनाक : पुलिसकर्मी बोले...जो लड़कियां भाग जाती हैं वो दुखी नहीं रहतीं, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 29 May 2021 03:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 May 2021 03:09 PM IST
सार

कानपुर में कल्याणपुर से लापता किशोरी की हत्या कर दी गई। किशोरी की शिनाख्त हो गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। मामले में पुलिस का बेतुका बयान सामने आया है।

विज्ञापन
Case of murder of missing teenager from Kalyanpur, Kanpur Police
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में लापता किशोरी की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों ने रावतपुर चौकी के पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि 26 मई को जब वो चौकी में बेटी के बारे में जानकारी लेने पहुंचे थे तो एक पुलिसकर्मी बोला था जो लड़कियां घर से भाग जाती हैं वो दुखी नहीं रहती।
विज्ञापन


इसके एक दिन बाद गुरुवार को पता चला कि बिठूर में जो दस दिन पहले शव मिला था वो उसी किशोरी का था। परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस की जांच की जद में मृतका के दो करीबी व एक महिला आई है।
विज्ञापन


उनकी भूमिका पुलिस तलाश रही है। रावतपुर निवासी 17 वर्षीय प्रगति पांडेय 17 मई की सुबह घर से लापता हो गई थी। 20 मई को परिजनों ने कल्याणपुर थाने में केस दर्ज कराया था। उधर बिठूर के लक्ष्मण घाट पर 18 मई को एक किशोरी का शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। अखबारों में खबर पढ़कर प्रगति के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया तब पता चला कि बिठूर में बरामद शव प्रगति का ही था। प्रगति के मामा छोटू ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही थी। इसलिए शव की शिनाख्त देर से हुई। उन्होंने बताया कि प्रगति की मां जब 26 तारीख को रावतपुर चौकी गईं थीं तो पुलिसकर्मियों ने कहा था कि जो लड़कियां भाग जाती हैं वो दुखी नहीं रहती। ये सुनकर वो लौट गई थीं।

शक के दायरे में आए तीन शख्स, पूछताछ जारी
पुलिस के मुताबिक मृतका के सीडीआर से दो शख्स जांच की जद में आए हैं। इसमें एक मसवानपुर का तो दूसरा चौबेपुर का है। इसके अलावा बिठूर की एक महिला पर भी पुलिस को शक है। इन तीनों की भूमिका पुलिस खंगाल रही है। महिला अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है।

उसकी तलाश जारी है। इसके अलावा चार साल पहले एक शख्स पर पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसका मुकदमा चकेरी में दर्ज हुआ था। आरोपी जेल में है। पुलिस इस बिंदु को भी खंगाल रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि कहीं इसी शख्स ने तीसरे के जरिये किशोरी की हत्या तो नहीं करवा दी। पुलिस ने इन सभी के मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगालनी शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि प्रगति का मोबाइल 17 तारीख की सुबह करीब सात बजे ही बंद हो गया था। 

परिजनों ने ऐसी कोई शिकायत अभी तक नहीं की है। अगर किसी पुलिसकर्मी ने इस तरह का व्यवहार किया है तो उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।- संजीव त्यागी, डीसीपी पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed