फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Case of murder of married woman in Kannauj, death of Ruchi was due to hanging, marks of injuries found on the

Kannauj Murder: विवाहिता की हत्या का मामला, लटकने से हुई थी रुचि की मौत, शरीर पर मिले चोटों के निशान

Thu, 16 Mar 2023 08:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Mar 2023 08:10 PM IST
सार

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला था। रुचि की मौत लटकने से हुई थी और उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। मामले में तीन दिन बाद भी हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं।

विज्ञापन
Case of murder of married woman in Kannauj, death of Ruchi was due to hanging, marks of injuries found on the
मृतका रुचि (फाइल फोटो) और रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली के ग्राम रुद्रपुर की रहने वाली रुचि की मौत लटकने से हुई थी। इसके अलावा उसके शरीर पर चोटों के भी निशान मिले हैं। यह पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है। हालांकि तीन दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारोपियों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए हैं।

विज्ञापन

विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर निवासी रुचि का शव 14 मार्च को पुलिस को उसके घर के कमरे में लटकता मिला था। रुचि के पिता राकेश ने पति अनुरुद्ध, अशोक पुत्र ईश्वर दयाल, नरेंद्र, उसकी पत्नी मिथिलेश, सुशीला पत्नी अशोक, देवर बीनू व आशू, नानी सास केलावती, अर्जुन पुत्र शिशुपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मामले की जांच सीओ दीपक दुबे कर रहे हैं। इस हत्याकांड के तीन दिन बाद भी रुचि के ससुरालीजन पुलिस की पहुंच से दूर हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कन्नौज के अलावा फर्रुखाबाद व मैनपुरी जनपद में भी दबिशें दी हैं। अब रुचि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से पहले की चोटें भी मिलीं
सीओ दीपक दुबे ने बताया कि रुचि की मौत लटकने से हुई थी। हालांकि उसके शरीर पर मौत से पहले की पांच-छह चोटें भी मिली हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ससुरालीजनों की तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फंदे पर लटका था शव, घर में लगी थी आग
मंगलवार की सुबह क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर निवासी हरिओम के घर से लोगों ने जब उठता हुआ धुंआ देखा तो सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह मौके पर पहुंच गए। घर के एक कमरे में अनुरुद्ध की पत्नी रुचि (28) का शव फंदे पर लटका हुआ मिला।

दो साल पहले हुई थी शादी
 घर के दूसरे कमरे में आग लगी हुई थी, जिसको पुलिस ने बुझाया। रुचि के ससुरालीजन घर से फरार थे। जानकारी पाकर रुचि के पिता कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील के ग्राम कठारा निवासी राकेश भी अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी दो साल पहले ही हुई थी।

घटना के बाद से ससुरालीजन हैं फरार
 अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये व बोलेरो की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने रुचि को फंदा बनाकर लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार ससुरालीजनों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed