फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case of murder of a girl after rape, Sikandars three storey house in Zamindoj, these goods seized

Fatehpur Crime: दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या का मामला, सिकंदर का तीन मंजिला मकान जमींदोज, ये सामान हुआ जब्त

Tue, 27 Jun 2023 02:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 27 Jun 2023 02:10 PM IST
सार

Fatehpur News: पुलिस प्रशासन ने जांच के बाद रोड एक्ट के तहत इमारत गिराने की सुबह 10:00 बजे से कार्रवाई शुरू की। करीब 11:30 बजे बिल्डिंग का आगे के करीब 10 फिट हिस्से को बुलडोजर ने ढहा दिया।

विज्ञापन
Case of murder of a girl after rape, Sikandars three storey house in Zamindoj, these goods seized
दुष्कर्म के आरोपी के घर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करने के आरोपी सोनू उर्फ सिकंदर की तीन मंजिल इमारत पर मंगलवार को बुलडोजर गरजा है। आरोपी ने लव जिहाद के तहत युवती को प्रेम जाल में फंसाया था। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में करीब एक घंटे में बुलडोजर से इमारत ध्वस्त कर दी गई।

विज्ञापन

प्रशासन ने करीब 11 वाहन जब्त किए हैं। कुछ संदिग्धों को भी पकड़ा है। राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में रहती थी। वह 22 जून को रिश्ते में मौसेरी बहन की शादी में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव स्थित गेस्ट हाउस में शामिल होने आई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से शहर के ज्वालागंज का रहने वाला सिकंदर उर्फ सोनू युवती को बहला-फुसलाकर ले गया था। उसके फरीदपुर स्थिति एक निर्माणाधीन मकान में दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचकर कर मरणासन्न कर दिया था। इलाज के दौरान 26 जून को युवती की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे थे सवाल
ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उच्च स्तरीय जांच और आरोपी का घर गिराए जाने की मांग की।  पुलिस प्रशासन ने जांच के बाद रोड एक्ट के तहत इमारत गिराने की सुबह 10:00 बजे से कार्रवाई शुरू की। करीब 11:30 बजे बिल्डिंग का आगे के करीब 10 फिट हिस्से को बुलडोजर ने ढहा दिया।

ये सामान हुआ है जब्त
नायब तहसीलदार विकास पांडेय ने बताया अगल-बगल घर बने हुए हैं। बाकी मजदूरों को और मशीनें लगाकर घर गिराया जाएगा। आरोपियों की तीन डीसीएम, एक लग्जरी बस, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, समेत पांच कार, चार स्कूटी बाइक जब्त की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed