फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of molesting girl students: Two more professors of HBTU got bail from the police station

छात्राओं से छेड़खानी का मामला: एचबीटीयू के नामजद दो और प्रोफेसर को मिली थाने से जमानत

Wed, 14 Sep 2022 07:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Sep 2022 07:45 AM IST
सार

एचबीटीयू की दो छात्राओं ने एक सितंबर को प्रोफेसर विनोद कुमार पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। एक वीडियो भी वायरल किया था। दो अन्य प्रोफेसर अंचित अग्रवाल व हरमीत कौर पर साजिश में शामिल होने का आरोप था। एसीपी स्वरूपनगर व्रजनारायण सिंह ने बताया कि अन्य दोनों आरोपियों को भी जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
Case of molesting girl students: Two more professors of HBTU got bail from the police station
एचबीटीयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचबीटीयू में छात्राओं से छेड़छाड़ व साजिश रचने के मामले में फंसे दो और आरोपियों को थाने से जमानत मिल गई है। मुख्य आरोपी प्रोफेसर विनोद कुमार को केस दर्ज होने के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था, उन्हें भी थाने से जमानत मिल गई थी। पुलिस विवेचना के दौरान साक्ष्य जुटा रही है।

विज्ञापन


जल्द आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी। एचबीटीयू की दो छात्राओं ने एक सितंबर को प्रोफेसर विनोद कुमार पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। एक वीडियो भी वायरल किया था। दो अन्य प्रोफेसर अंचित अग्रवाल व हरमीत कौर पर साजिश में शामिल होने का आरोप था। नवाबगंज पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन

चूंकि केस में जो धाराएं लगी थी, उसमें सात साल से कम सजा का प्रावधान था इसलिए विनोद को थाने से ही जमानत मिल गई थी। एसीपी स्वरूपनगर व्रजनारायण सिंह ने बताया कि अन्य दोनों आरोपियों को भी जमानत मिल गई है। आरोपों से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़िताओं के बयान कोर्ट में पहले ही दर्ज हो चुके हैं। कुछ ही दिन में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। उधर आरोपी विनोद कुमार अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed