फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of molestation of girl students in composite school in Unnao, report filed against head teacher

Unnao: कंपोजिट स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, प्रधान शिक्षक पर रिपोर्ट दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 26 Nov 2023 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Nov 2023 12:31 PM IST
सार

Unnao Crime: विद्यालय की रसोइया रुबी देवी की तहरीर पर प्रधान शिक्षक राजेश कुमार के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Case of molestation of girl students in composite school in Unnao, report filed against head teacher
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं के साथ स्कूल का प्रधान शिक्षक आए दिन छेड़छाड़ करता रहा। एक छात्रा ने हिम्मत जुटाते हुए इसकी शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और पीएमओ कार्यालय के पोर्टल पर कर दी। शनिवार को आयोग की सदस्य विद्यालय पहुंचीं।

विज्ञापन

यहां मौजूद रहकर जांच की और सभी पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए। देर शाम प्रधान शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सिकंदरपुर सरोसी के कंपोजिट विद्यालय में 169 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें 86 बालिका व 83 बालक हैं। छह शिक्षकों में तीन शिक्षिकाएं हैं।
विज्ञापन

आयोग की सदस्या प्रीती भारद्वाज दलाल सुबह सदर कोतवाली पहुंचीं और कोतवाल पीके मिश्रा से बातचीत कर विद्यालय पहुंच गई। सदस्य की पूछताछ में 16 छात्राओं ने प्रधान शिक्षक राजेश कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।  वह करीब पांच घंटे रुककर स्टॉफ, शिक्षक, शिक्षिकाओं व पीड़ित छात्राओं से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच में घंटे में सभी के बयान दर्ज
सभी के बयान दर्ज किए। इस दौरान उन्होंने किसी को भी विद्यालय के अंदर नहीं आने दिया। बीईओ, बाल संरक्षण अधिकारी व डीपीओ सहित अन्य अधिकारी विद्यालय के बाहर ही बैठे रहे। शाम पांच बजे वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि घटना की जांच की है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। देर शाम विद्यालय की रसोइया रुबी देवी की तहरीर पर प्रधान शिक्षक राजेश कुमार के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed