फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of missing jewelry from bank locker: 550 grams of gold recovered

लॉकर से जेवरात गायब होने का मामला: लॉकर इंचार्ज शुभम की निशानदेही पर 550 ग्राम सोना बरामद

Thu, 21 Apr 2022 12:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Apr 2022 12:18 AM IST
सार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लॉकरों से करोड़ों रुपये के जेवरात गायब होने के मामले में लॉकर इंचार्ज की निशानदेही पर 550 ग्राम सोना बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
Case of missing jewelry from bank locker: 550 grams of gold recovered
बैंक लॉकर से जेवर गायब होने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लॉकरों से करोड़ों रुपये के जेवरात पार करने के मामले में एसआईटी ने मंगलवार रात से बुधवार रात तक लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय की निशानदेही पर 550 ग्राम सोना बरामद किया। हालांकि अभी तक एसआईटी ने यह सार्वजनिक नहीं किया है कि बरामदगी कहां से किसके पास से हुई है।
विज्ञापन


कई सराफ हिरासत में लिए गए हैं। पूरे साक्ष्य जुटाने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर शुभम मालवीय की निशानदेही पर प्रयागराज में उसकी कई प्रॉपर्टी खोज निकाली हैं। सेंट्रल बैंक की कराची खाना शाखा के 11 लॉकरों से करीब चार करोड़ रुपये के जेवरात चोरी हुए थे।
विज्ञापन


केस की जांच कर रही एसआईटी ने बैंक मैनेजर, लॉकर इंचार्ज समेत पांच आरोपियों को रिमांड पर लिया हुआ है। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि शुभम मालवीय की जानकारी के आधार पर कई सराफ के यहां दबिश दी गई। 24 घंटे के भीतर करीब 550 ग्राम सोना बरामद किया गया है। इसके अलावा पांच-छह सराफ को हिरासत में लिया गया है। उनसे भी पूछताछ चल रही है। अभी और जेवरात बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में टीम ने डाला डेरा 
एक टीम शुभम को लेकर प्रयागराज गई है। डीसीपी ने बताया कि प्रयागराज में शुभम ने कई प्रॉपर्टी खरीदी हैं। मकान से लेकर प्लॉट शामिल हैं। इसलिए वहां पर टीम उसकी निशानदेही पर इन सभी प्रॉपर्टी को चिह्नित कर ब्योरा तैयार कर रही है। कुछ रिश्तेदारों को भी उसने जेवरात दिए हैं। उनसे भी टीम पूछताछ कर रही है। रिमांड आदि की कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। 

कुछ सराफ चुप्पी साधे हैं
शुभम ने जिन-जिन सराफ के नाम बताए हैं, पुलिस ने उन सभी को उठाया है। कुछ ने तो जेवरात के बारे में जानकारी दे दी है लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो आरोपों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि इन सभी ने जेवरात ठिकाने लगा दिए हैं। क्योंकि पांच छह महीने पहले का मामला है। फिर भी पुलिस बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed