फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of kidnapping a laborer from Bihar and collecting ransom, police arrested two more accused

Kanpur: बिहार के मजदूर को अगवाकर फिरौती वसूलने का मामला, पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 25 Nov 2023 10:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Nov 2023 10:30 AM IST
सार

Kanpur News: बिहार के अररिया जिले के ओमनगर निवासी गजेंद्र पटेल (25) को शहर के रहने वाले पम्मी ने काम दिलाने के बहाने बुलाया। इसके बाद अपने साथियों की मदद से उसे बंधक बनाकर तीन लाख रुपये परिवार से वसूल लिए।

विज्ञापन
Case of kidnapping a laborer from Bihar and collecting ransom, police arrested two more accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बिहार के एक युवक को काम दिलाने के बहाने बंधक बनाकर तीन लाख रुपये फिरौती वसूलने के मामले में किदवईनगर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी मुन्ना को जेल भेज दिया। वहीं, दो अन्य आरोपियों को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर अन्य की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

बिहार के अररिया जिले के ओमनगर निवासी गजेंद्र पटेल (25) को शहर के रहने वाले पम्मी ने काम दिलाने के बहाने बुलाया। इसके बाद अपने साथियों की मदद से उसे बंधक बनाकर तीन लाख रुपये परिवार से वसूल लिए। बुधवार को गजेंद्र के नाम का नया सिमकार्ड निकलवाने के लिए तीनों अपहर्ता उसे किदवईनगर साइट नंबर वन लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां गजेंद्र ने लघुशंका के बहाने वैन से उतर कर टीएसआई परवेज अली से गुहार लगाई। चकेरी निवासी मुन्ना को पकड़ा था। साथी मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने गुरुवार को मुन्ना को जेल भेज दिया। दो अन्य आरोपियों में झकरकटी कच्ची बस्ती निवासी बंटी एडवर्ड और बाबाकुटी निवासी करीब को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी समेत फरार पांच अन्य आरोपियों की तलाश
पूछताछ में करीब ने बताया कि मुख्य साजिश कर्ता पम्मी है। पम्मी ने ही गजेंद्र को उसके घर में बंधक बनाकर रखा था, जहां उसके साथ मारपीट की गई। जबकि, बंटी घटना में शामिल रहा। पुलिस मुख्य आरोपी समेत फरार पांच अन्य आरोपियों की तलाश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed