{"_id":"5d7f63ac8ebc3e01622a1b94","slug":"case-of-harassment-of-girl-student-of-csjmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएमयू की छात्रा के उत्पीड़न का मामला, जांच कमेटी को शिक्षक का वीडियो क्लिप दिया मैसेज भी दिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसजेएमयू की छात्रा के उत्पीड़न का मामला, जांच कमेटी को शिक्षक का वीडियो क्लिप दिया मैसेज भी दिखाए
Mon, 16 Sep 2019 04:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 16 Sep 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएमयू
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज की छात्रा के प्रताड़ना के मामले में सुनवाई शुरू हो गई। शनिवार को पीड़ित छात्रा ने जांच कमेटी के सामने अपना बयान दर्ज कराया।
छात्रा ने आरोपी विभागाध्यक्ष के खिलाफ कमेटी को कुछ वीडियो, ऑडियो क्लिप के रूप में सबूत भी सौंपे हैं। व्हाट्सएप मैसेज भी दिखाया है। छात्रा ने जांच कमेटी के सामने अपने पुराने एकेडमिक रिकॉर्ड पेश किए।
बताया कि उसे हाईस्कूल में 10 सीजीपीए, इंटर में 85 फीसद अंक मिले थे। विश्वविद्यालय में स्नातक के प्रथम वर्ष में भी उसने 76 फीसद अंक हासिल किए थे लेकिन इसके बाद उसके विभागाध्यक्ष उसे बदनीयत से देखने लगा।
विज्ञापन
उत्पीड़न करने के लिए वह दबाव बनाने की कोशिश करने लगे। जानबूझकर कम अंक दिए। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह के चलते जांच कुछ दिनों के लिए रोक दी गई थी। अब फिर से शुरू की गई है और एक सप्ताह में जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप देगी।