फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Case of gang rape with a girl in Auraiya, report filed against six accused including two nominated

Auraiya: युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला, दो नामजद समेत छह आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 Jul 2022 10:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Jul 2022 10:56 PM IST
सार

अयाना थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं, युवती को जबरन गर्भनिरोधक गोली खिलाकर गर्भपात भी करवा दिया गया। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Case of gang rape with a girl in Auraiya, report filed against six accused including two nominated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दो नामजद समेत छह आरोपियों पर सामुहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता ने युवकों पर गर्भवती होने पर मारपीट कर जबरन गर्भनिरोधक गोली खिलाकर गर्भपात करवाने। बाद में शादी की बात कहकर उसे कार से ले जाकर सूनसान रास्ते में कार में ही बारी-बारी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर अयाना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी विमल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इससे छह माह पहले वह गर्भवती हो गई थी। जब उसने यह बात विमल को बताई, तो विमल ने उसके साथ मारपीट की और जबरन गर्भनिरोधक गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया। 

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 16 अप्रैल की शाम करीब सात बजे विमल अपने बड़े भाई अवनीश और चार अज्ञात लोगों के साथ उसके घर आया। यहां बड़े भाई अवनीश ने उसकी शादी विमल से करवाने की बात कहकर  उसे अपने साथ कार से ले गए। जहां बीच रास्ते में सूनसान स्थान देखकर उन लोगों ने कार रोक दी। इसके बाद कार सवार दोनों नामजद व चार अज्ञात लोगों ने कार के अंदर ही जबरन बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। 

यही नहीं सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद और उसे वहीं कार से नीचे उतार दिया। पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह से अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। उधर आरोपी पुलिस में कार्रवाई करने की बात पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़िता ने बताया कि उसने अयाना थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed