Auraiya: पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का मामला, फर्जी अंकपत्र लगाने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज
Auraiya News: पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि अभिषेक कुमार नाम के किसी व्यक्ति के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का अंक पत्र प्राप्त कर जन्मतिथि में बदलाव कर फर्जी अंकपत्र तैयार किए गए थे।
विस्तार
औरैया जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 में अभ्यर्थियों की सख्ती से अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को जांच के दौरान एक अभ्यर्थी के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंक पत्र फर्जी पाए गए है। अभ्यर्थी के खिलाफ सदर कोतवाली में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस लाइन में पुलिस भर्ती परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच की जा रही है। प्रतिदिन 75 अभ्यर्थी बुलाए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने बताया कि शुक्रवार को अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच की जा रही है। इस दौरान जितेंद्र कुमार निवासी भोगांव जिला मैनपुरी को फर्जी अंकपत्र के साथ गिरफ्तार किया गया है।
तैयार किए गए थे फर्जी अंकपत्र
कड़ाई से पूछताछ में सामने आया है कि अभिषेक कुमार नाम के किसी व्यक्ति के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का अंक पत्र प्राप्त कर जन्मतिथि में बदलाव कर फर्जी अंकपत्र तैयार किए गए थे। इन्हें लगाकर नौकरी पाने का प्रयास किया जा रहा था। अभ्यर्थी की गिरफ्तारी की गई हैं और उसके खिलाफ सदर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।