फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of distribution of kits to beneficiaries amidst code of conduct, ADM submitted report to District Magistr

Kanpur: आचार संहिता के बीच लाभार्थियों को किट बांटने का मामला, एडीएम ने जिलाधिकारी को सौंपी रिपोर्ट

Sat, 04 May 2024 11:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 May 2024 11:03 AM IST
सार

Kanpur News: एडीएम ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर इस बारे में पूछताछ की। इसमें पाया कि करीब 200 किट आचार संहिता से पहले भेजी गई थी, जिसमें से करीब 150 किट का लाभार्थियों को वितरण कर दिया गया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।

विज्ञापन
Case of distribution of kits to beneficiaries amidst code of conduct, ADM submitted report to District Magistr
उपयुक्त उद्योग कार्यालय से किट लेकर जाते लाभार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में आचार संहिता प्रभावी होने के बावजूद उपायुक्त उद्योग कार्यालय में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 150 लाभार्थियों को किट का वितरण करने का एक वीडियो वायरल होने के बाद निर्वाचन विभाग सक्रिय हो गया। वीडियो में बताया जा रहा है कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद लाभार्थियों को किट दी जा रही है।

विज्ञापन

जिला उद्योग कार्यालय के उपायुक्त का कहना है कि आदर्श आचार संहिता लगने से पहले ही यह वितरण किया गया था। मामला सामने आने के बाद पर्यवेक्षक ने वीडियो और शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, आचार संहिता प्रभावी होने के बाद सरकार की किसी भी योजना के तहत किसी भी लाभार्थी को लाभ नहीं दिया जा सकता है। वीडियो में पीएम विश्वकर्मा योजना लाभार्थी हलवाई किट ले जाते दिख रहे थे। इसकी शिकायत एक अधिवक्ता ने प्रेक्षक डी रत्ना से की, तो उन्होंने जांच करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

150 किट लाभार्थियों को वितरित की गईं
उन्होंने एडीएम भूमि रिंकी जायसवाल को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। एडीएम ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर इस बारे में पूछताछ की। इसमें पाया कि करीब 200 किट आचार संहिता से पहले भेजी गई थी, जिसमें से करीब 150 किट लाभार्थियों को वितरण कर दिया गया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।

आदर्श आचार संहिता 16 मार्च को दिन में तीन बजे लागू हुई थी, जबकि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत किट दोपहर 12 से एक बजे तक ही किया गया था। अभी भी करीब 400 किट कार्यालय में पड़ी है, जिसे आचार संहिता लागू होने के बाद वितरित नहीं किया गया है। इसकी पूरी जानकारी हमने जांच अधिकारी को भी दे दी है।  -सुधीर श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed