फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of death of youth after being crushed by Bolero: Demonstration by placing dead body outside police station

बोलेरो से कुचलकर युवक की मौत का मामला: थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन, फिर दर्ज हुई एफआईआर

Tue, 07 Dec 2021 10:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 Dec 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Case of death of youth after being crushed by Bolero: Demonstration by placing dead body outside police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कानपुर में किदवई नगर थाने के सामने सोमवार शाम बोलेरो की टक्कर से मरने वाले रिजवान का शव मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए शव को किदवई नगर थाने के बार रखकर जाम लगा दिया। राहगीरों से अभद्रता की।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना मिलते ही सर्किल के फोर्स संग पहुंचे एसीपी ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी तहजीब की तहरीर पर बोलेरो चालक चकेरी के कोयला नगर निवासी ऋषि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जूही सफेद कॉलोनी निवासी गोश्त व्यापारी रिजवान (25) सोमवार को दोस्त इमरान टहल रहा था।
विज्ञापन


दीप सिनेमा की ओर से तेज गति से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। हादसे में रिजवान की मौत हो गई थी, इमरान गंभीर घायल है। पुलिस ने बोलेरो सवार कोयला नगर निवासी ऋषि को हिरासत में लिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव मिलते ही उन्होंने किदवई नगर थाने के बाहर शव रख जाम लगाकर पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह ने परिजनों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एसीपी ने एसडीएम से परिजनों की मोबाइल पर वार्ता कराई। एसडीएम ने उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।


इंस्पेक्टर हरमीत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अर्थिक मदद के लिए रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को भेज दी गई है। वहीं, पकड़े गए बोलेरो चालक ऋषि ने खुद को मिर्गी की बीमारी से ग्रसित होना बताया है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी मालिक से संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही उसकी बीमारी के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed