फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of death of two real elderly sisters, They died due to heart attack, revealed in postmortem report

Kanpur: गर्मी में हार्ट अटैक पड़ने से हुई थी दोनों सगी बहनों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

Sun, 02 Jun 2024 10:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Jun 2024 10:58 AM IST
सार

Kanpur News: डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि लॉबी में पहले सुमन चंदेल की हार्ट अटैक से मौत हुई होगी। उनके गिरा हुआ देखकर प्रेमा परेशान हुई और उन्हें सदमा लगा। बहन के लिए रसोई में पानी लेने गईं होंगी, उसी दौरान उन्हें भी अटैक पड़ गया होगा।

विज्ञापन
Case of death of two real elderly sisters, They died due to heart attack, revealed in postmortem report
Dead bodies of two elderly sisters found - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में काकादेव के पांडुनगर में दो सगी बुजुर्ग बहनों की मौत गर्मी में हार्ट अटैक पड़ने से हुई थी। इसका खुलासा शनिवार को हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद भैरोघाट विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

पांडुनगर निवासी पब्लिशिंग हाउस के मालिक आलोक सिंह के दो मंजिला में सबसे ऊपर रहने वाली उनकी बुआ प्रेमा सिंह चंदेल (73) व सुमन सिंह चंदेल (71) का शव पड़ा मिला था। फोरेंसिक प्रभारी के अनुसार जिस जगह दोनों के शव मिले, वहां पर अत्यधिक गर्मी थी।

विज्ञापन

आगे के हिस्से में प्लास्टिक का एक शेड लगा था जो भीषण गर्मी में माहौल को और गर्म बना रहा था। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। उर्सला के डॉक्टर मुन्नालाल विश्वकर्मा ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक गर्मी के चलते हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा शरीर कर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।

बसों में किताबें बेचकर यहां तक पहुंचे
पार्षद नीरज बाजपेई ने बताया कि चंद्रवीर सिंह चंदेल की माली हालत पहले बहुत खराब थी। बसों में किताबें बेचते थे। इसके बाद यूनिवर्सिटी के नाम से गेस पेपर पब्लिस करने लगे और पब्लिकेशन हाउस का संचालन करने लगे। वह अपने बहनों को बहुत प्यार करते थे। इसी साल एक फरवरी को भाई की मौत के बाद से दोनों बहनें डिप्रेशन में भी थीं।

विज्ञापन

पहले सुमन और सदमे में चली गई प्रेमा की जान
डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि लॉबी में पहले सुमन चंदेल की हार्ट अटैक से मौत हुई होगी। उनके गिरा हुआ देखकर प्रेमा परेशान हुई और उन्हें सदमा लगा। बहन के लिए रसोई में पानी लेने गईं होंगी, उसी दौरान उन्हें भी अटैक पड़ गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed