फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Case of death of two in Chitrakoot road accident, former MP staged protest, CO line attached

Chitrakoot: सड़क हादसे में दो की मौत का मामला, पूर्व सांसद ने किया धरना-प्रदर्शन, एसओ लाइन अटैच

Fri, 24 Nov 2023 03:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Nov 2023 03:20 PM IST
सार

Chitrakoot News: नेशनल हाईवे के भरतकूप कस्बा के एक टायर एजेंसी के पास सामने से तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
 

विज्ञापन
Case of death of two in Chitrakoot road accident, former MP staged protest, CO line attached
पूर्व सांसद से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में पूर्व भाजपा सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने धरना प्रदर्शन का दिया। मामले में एसओ, भरतकूप को लाइन हाजिर का आश्वासन देकर सीओ  लाइन से संबद्ध किया गया है। वहीं, पूर्व सांसद ने थाना अध्यक्ष को निलंबित करने की मांग रखी है।

विज्ञापन

बता दें कि बेकाबू डंपर ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप कस्बे के पास एक स्कार्पियो में टक्कर मार दी। हादसे में स्कार्पियो सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी ने भरतकूप थाने के दरोगा इमरान को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के वीरा निवासी हिमांशु मिश्रा (22) बृहस्पतिवार को तड़के लगभग चार बजे जमालपुर देहात कोतवाली बांदा निवासी रामभवन (23) के साथ स्कार्पियो से भरतकूप जा रहे थे। वह नेशनल हाईवे के भरतकूप कस्बा के एक टायर एजेंसी के पास पहुंचे, तो सामने से तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता हैं हिमांशु के परिजन
इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। लोगों ने बताया कि डंपर की रफ्तार काफी ज्यादा थी। हिमांशु के परिजन भाजपा कार्यकर्ता हैं। इस घटना की जानकारी होते ही भाजपा सांसद आरके पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र आदि पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed