फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of death of gang rape victim: permission for DNA test, sampling will be done today

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत का मामला: डीएनए जांच की मिली अनुमति, आज होगी सैंपलिंग

Sat, 18 Dec 2021 04:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Dec 2021 04:12 PM IST
सार

कानपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में ककवन पुलिस आरोपी लेखपाल को क्लीन चिट देकर उसका नाम एफआईआर से बाहर निकालने की तैयारी में थी। इसलिए लेखपाल खुलेआम तहसील में नौकरी करता था और इलाके में घूमता था।

विज्ञापन
Case of death of gang rape victim: permission for DNA test, sampling will be done today
आरोपी लेखपाल रंजीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में ककवन थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को डीएनए जांच की अनुमति कोर्ट से मिल गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को जेल जाकर आरोपी लेखपाल रंजीत बरवार और करन का डीएनए सैंपल लेगी।
विज्ञापन


तुरंत उसे हैदराबाद स्थित लैब भेज दिया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अपनी चार्जशीट दाखिल करेगी। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मंगलवार को प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। पीड़िता ने अक्तूबर में लेखपाल रंजीत और करन व दो अज्ञात पर दुष्कर्म का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


लेखपाल और करन जेल भेजे गए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद अब नवजात का सैंपल आरोपियों से मैच कराया जाएगा ताकि पता चल सके दुष्कर्म किसने किया था। वहीं ककवन पुलिस गिरफ्त में आए दो अन्य किशोरों की भी डीएनए जांच कराने की तैयारी कर रही है। रिश्तेदार किशोरों ने पीड़िता से दुष्कर्म की बात कही थी। पुलिस डीएनए जांच रिपोर्ट जल्द मंगवाने के लिए लैब से पत्राचार भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के परिजन पहुंचे थाने
दुष्कर्म पीड़िता के परिजन शुक्रवार को ककवन थाने पहुंचे, लेकिन उनकी मुलाकात एसओ से नहीं हो सकी। लिहाजा वह लौट गए। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने सरकारी कार्य से एसओ के बाहर जाने की बात कही। ऐसे में मृतका के परिजन थाने क्यों आए? एसओ से क्या बात करना चाहते थे? पुुलिस कर्मियों ने जानने का प्रयास किया, लेकिन वह एसओ से ही मुलाकात करके अपनी बात रखने की जिद पर अड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed