फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Case of death of contract lineman in Auraiya, angry relatives jammed Auraiya-Kannauj road

Auraiya News: संविदा लाइनमैन की मौत का मामला, आक्रोशित परिजनों ने औरैया-कन्नौज मार्ग पर लगाया जाम

Wed, 06 Jul 2022 06:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Jul 2022 06:42 PM IST
सार

सहायल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एचटी लाइन का केबिल जोड़ते समय संविदाकर्मी लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों ने औरैया-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Case of death of contract lineman in Auraiya, angry relatives jammed Auraiya-Kannauj road
आक्रोशित परिजनों का समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में दिबियापुर के विकास कुंज में रहने वाले संविदा लाइनमैन मनीष कुमार पुत्र जसवंत सिंह भदौरिया की मंगलवार देर शाम करंट से झुलसकर मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को सीधे दिबियापुर के असेनी स्थित एक्सईएन कार्यालय लेकर पहुंच गए। यहां पर मुआवजा, आर्थिक सहायता और पत्नी को संविदा पर नौकरी दिए जाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन

संविदा लाइनमैन संगठन के जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा समेत जिले के कई फीडरों के लाइनमैन भी मौके पर पहुंच गए। यहां मौजूद लोगों के अनुसार हंगामे की सूचना पर कार्यालय मे मौजूद अधिशाषी अभियंता नरेंद्र प्रकाश कार्यालय में ताला बंद कर खिसक गए।  लाइनमैनों ने दिबियापुर नगर के तीन फीडरों समेत ग्रामीण क्षेत्र के पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। 
विज्ञापन

बिजली विभाग के एसडीओ अनुराग पांडेय और जेई विजय सिंह ने मृतक के परिजनों को त्वरित आर्थिक सहायता के तौर पर बिजली कर्मियों से इकट्ठा करके दो लाख रुपए दिए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही, विभागीय मुआवजे के लिए समय की मांग की, लेकिन किसी भी सूरत में परिजन मानने को तैयार नहीं दिखे। वहीं, हंगामे की सूचना पर सीओ सुरेंद्र नाथ भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा समेत सहायल और दिबियापुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। इस बीच मृतक की पत्नी अनामिका अपने बेटे और महिलाओं के साथ  औरैया-कन्नौज मार्ग पर जाम लगाने लगीं। जैसे ही सीओ और बिजली कर्मियों को सूचना मिली, तो उन्होंने अनामिका और महिलाओं को समझा बुझाकर सड़क से उठाया। पुलिस आक्रोशित परिजनों को समझाने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed