फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of death of chemical trader in Kanpur, two suicide notes found from diary

केमिकल व्यापारी की मौत: डायरी से मिले दो सुसाइड नोट, सूदखोरों से प्रताड़ित होकर दी जान, तीन पर रिपोर्ट

Fri, 11 Nov 2022 12:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Nov 2022 12:18 PM IST
सार

बर्रा पांच में सूदखोरों से प्रताड़ित होकर एक केमिकल व्यापारी ने आत्महत्या कर ली है। मामले में व्यापारी की डायरी से दो सुसाइड नोट मिले हैं। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर कर्ज के लिए परेशान करने वाले तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Case of death of chemical trader in Kanpur, two suicide notes found from diary
सुसाइड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बर्रा पांच निवासी केमिकल व्यापारी संजय गुप्ता के आत्महत्या के मामले में गुरुवार को परिजनों ने पुलिस को दो सुसाइड नोट सौंपे। इसमें व्यापारी ने गेस्ट हाउस मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ पांच लाख रुपये अतिरिक्त सूद न देने पर घर में घुसकर मारपीट करने और जबरन मकान बेचने की धमकी देने की बात लिखी है।

विज्ञापन

पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। संजय गुप्ता ने बुधवार सुबह फंदा लगा लिया था। पत्नी वर्षा का आरोप है कि बर्रा के दरोगा गेस्ट हाउस संचालक मानसिंह यादव, श्री राम बेकरी निवासी आशीष मिश्रा और संजीव शुक्ला उनके पति को कर्ज चुकाने के बाद भी पांच लाख रुपये का अतिरिक्त ब्याज मांग रहे थे।

विज्ञापन

घर से बाहर निकाल मकान बेचने की धमकी दे रहे थे। संजय की एक डायरी में दो सुसाइड नोट मिले हैं, जिनमें इन तीनों के नाम हैं। थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, न्याय संघर्ष समिति के संयोजक व उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, कानपुर के जिला महासचिव प्रदीप तिवारी संजय के परिजनों से मिले।

सूदखोरों से परेशान होकर दी थी जान
बर्रा-5 निवासी वर्षा गुप्ता ने बताया कि पति सनोज (35) साफ सफाई में इस्तेमाल होने वाले केमिकल बनाकर सप्लाई करते थे। कुछ माह से काम कम चल रहा था, इस पर पति ने दो-तीन माह पहले एक गेस्ट हाउस संचालक और एक अन्य व्यक्ति से कर्ज लिया था। वे लोग ब्याज एक दिन देर से पहुंचाने पर पति को धमकाते थे।

विज्ञापन

इससे सनोज तनाव में थे। वर्षा ने बताया कि मंगलवार रात भर पति जागते रहे। सुबह करीब सवा छह बजे नींद खुली, तो वह पहली मंजिल के छज्जे पर टहल रहे थे। पूछने पर बोले कि रात में भूकंप आया था। इसके बाद वह बेटी को तैयार कर स्कूल छोड़ने चली गई। लौटी तो कमरे में फंदे से उनका शव लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed