फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of cheating from BJP leader: 9 complaints against Vishnu Diwakar

भाजपा नेत्री से ठगी का मामला : विष्णु दिवाकर के खिलाफ 9 शिकायतें, सीओ को जांच

Fri, 06 Aug 2021 01:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 06 Aug 2021 01:19 AM IST
सार

विष्णु बाबू दिवाकर पर मेरठ निवासी भाजपा नेत्री पूजा बंसल ने 50 लाख की ठगी करने का आरोप लगा सचेंडी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके बाद ठगी का शिकार हुए करीब एक दर्जन लोग सामने आए।

विज्ञापन
Case of cheating from BJP leader: 9 complaints against Vishnu Diwakar
पूजा बंसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ का पदाधिकारी बन ठगने वाले विष्णु बाबू दिवाकर को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। ये आउटर पुलिस की बड़ी नाकामी है। वहीं जो अन्य 9 शिकायतें आई हैं उनकी जांच एडीजी ने सीओ सदर को सौंपी है। जांच के आधार पर आरोपी पर और एफआईआर दर्ज की जाएंगी।

विज्ञापन


मालूम हो कि विष्णु बाबू दिवाकर पर मेरठ निवासी भाजपा नेत्री पूजा बंसल ने 50 लाख की ठगी करने का आरोप लगा सचेंडी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद ठगी का शिकार हुए करीब एक दर्जन लोग सामने आए।
विज्ञापन


एडीजी ने इन सभी मामलों की जांच सीओ सदर सुशील कुमार को सौंपी है। एडीजी का कहना है कि जांच होने के बाद जिन मामलों में पीड़ित लेनदेन समेत अन्य साक्ष्य मुहैया कराएंगे उसमें मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाहियों के साथ एसओ की भी जांच 
सचेंडी थाना क्षेत्र की भीमसेन पुलिस चौकी पर तैनात चार सिपाहियों के खिलाफ ग्रामीणों ने वसूली की शिकायत एडीजी से की थी। एडीजी ने पूरे मामले की जांच आईजी रेंज को सौंप दी है। जांच की जद में सचेंडी एसओ भी आ गए हैं। आईजी आउटर एसपी को जांच के लिए निर्देशित किया है।


जांच रिपोर्ट आईजी को सौंपी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ  वसूली के पुख्ता साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि मामले में एसओ की भूमिका है या नहीं ये भी जांचा जाएगा। अगर भूमिका मिली तो एसओ पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed