फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of assault and molestation filed against seven on court orders

Kanpur News: कोर्ट के आदेश पर सात के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ का मुकदमा

Fri, 13 Sep 2024 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Case of assault and molestation filed against seven on court orders
कंपिल। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता ने चौकी इंचार्ज पर 13 हजार रुपये रिश्वत लेने व शांतिभंग में पति व परिजनों का चालान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक गांव निवासी महिला ने गांव के संंतराम, सुनील, हर्षित, कौशल व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि पांच जून की उसकी भैंस खूंटे से रस्सी तोड़कर रामदीन के खेत में चली गई। वह खेत से भैंस लेकर आ रही थी। संतराम सहित सभी लोगों ने उससे गाली-गलौज किया। विरोध करने पर सभी लोगों ने मारपीट कर उसके साथ छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ कर अपमानित किया। इस मामले में एसपी सहित अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई। एसओ विश्वनाथ आर्या ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed