फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case filed against 11 including BSP leader Anupam Dubey, Ransom was sought after kidnapping for the plot three

Anupam Dubey: बसपा नेता समेत 11 पर मुकदमा, तीन साल पहले प्लॉट के लिए किया था अगवा, मांगी थी 25 लाख की फिरौती

Sat, 08 Apr 2023 09:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Apr 2023 09:42 PM IST
सार

Farrukhabad News: बसपा नेता अनुपम दुबे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल,अ अनुपम दुबे समेत 11 लोगों पर अपहरण और फिरौती को मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Case filed against 11 including BSP leader Anupam Dubey, Ransom was sought after kidnapping for the plot three
बसपा नेता अनुपम दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में अपहरण व फिरौती के मामले में पुलिस ने चर्चित बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला तीन साल पहले प्लाट बिक्री के विवाद का है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

मैनपुरी थाना बेवर गांव नबीगंज निवासी चंद्रमोहन ने कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसापुर निवासी बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे, भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, मैनपुरी थाना भोगांव गांव अलीपुर पट्टी निवासी आशीष पांडेय, अमरीश पांडेय, गांव भनऊ निवासी आशुतोष द्विवेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इन आरोपियों के साथ गांव सहारा निवासी दीपक दीक्षित, मोहम्मदाबाद कोतवाली के मोहल्ला गांधीनगर निवासी ध्रुव सिंह, मोहल्ला कृष्ण बलराम नगर निवासी बृजमोहन, मोहल्ला किदवई नगर निवासी हरीश कुमार दुबे, शहर कोतवाली के मोहल्ला नबाब न्यामत खां निवासी विनय दुबे भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों पर हुआ है मुकदमा
इसमें आरोप लगाया कि पांच अगस्त 2020 आशीष, अमरीष, आशुतोष, दीपक, आदेश व अनुराग उनका घर से अपहरण कर ले गए और गांव सहसापुर में अनुपम दुबे के सामने खड़ा कर दिया। अनुपम दुबे ने कहा कि 90 लाख रुपये लो और जमीन का अनुबंध मेरे लोगों के नाम कर दो।

मांगी थी 25 लाख की फिरौती
इनकार करने पर बसपा नेता ने भूमिहीन कर परिवार सहित मारने की धमकी दी। साथियों से कहकर कमरे में बंद करवा दिया। परिजनों से 25 लाख की फिरौती देने पर छोड़ने की बात कही। दूसरे दिन यह लोग उसको भाई के पास ले गए। 6 अगस्त 2020 को इन लोगों ने जमीन का अनुबंध करवा लिया।

पुलिस कर रही है विवेचना
इसके बाद से यह लोग जमीन का बैनामा करवाते आ रहे हैं। प्लॉट की ब्रिकी का रुपया अनुपम दुबे, अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के लोग ले लेते हैं। इन लोगों के आतंक के कारण किसी से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। कोतवाल अनिल कुमार चौबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed