फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of mother daughter being burnt alive, Government formed SIT, will report in a week

मां-बेटी के जिंदा जलने का मामला: शासन ने गठित की SIT टीम, प्रकरण की जांचकर एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

Wed, 15 Feb 2023 08:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Feb 2023 08:41 PM IST
सार

मड़ौली कांड की अब मजिस्ट्रेटी जांच होगी, जिसके लिए शासन की ओर से एसआईटी का गठन किया गया है। शासन ने कमिश्रर  और एडीजी की टीम गठित की है, जो एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। वहीं, डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को मजिस्ट्रेटी जांच सौंपी है।
 
 

विज्ञापन
Case of mother daughter being burnt alive, Government formed SIT, will report in a week
मड़ौली गांव में जली झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के मड़ौली अग्निकांड की घटना की जांच के लिए शासन ने एसआईटी गठित की है। कमिश्रर और एडीजी की एसआईटी एक सप्ताह में रिपोर्ट शासन को देगी। इधर डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपी है।

विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग से मां बेटी के जिंदा जलने की घटना की जांच एसआईटी करेगी। शासन ने कमिश्रर डॉ. राजशेखर व एडीजी आलोक कुमार की एसआईटी गठित की है। यह समिति घटना में दर्ज एफआईआर व पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक व स्पष्ट जांच करेगी।
विज्ञापन

साथ ही, एक सप्ताह में शासन को रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं, डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता को मजिस्ट्रेटी जांच सौंपी है। घटना की गंभीरता को लेकर एक पखवाड़े में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। डीएम नेहा जैन ने शासन की एसआईटी गठन की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश
बता दें कि ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने के दौरान झोपड़ी में मां-बेटी के जिंदा जलने संबंधी मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन कर दिया है। कानपुर देहात के चालाहा गांव का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है।

दरअसल, इस गांव में ग्राम समाज की जमीन से प्रशासन की टीम कब्जा हटाने गई थी। इसी दौरान इस जमीन पर स्थित झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें झोपड़ी बनाकर रह रहे गोपाल दीक्षित की पत्नी और पुत्री दोनों की इसमें जिंदा जलने से मौत हो गई।

इस मामले में सरकार ने वहां के एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद और लेखपाल अशोक सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही हत्या के आरोप में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच अब एसआईटी करेगी, जो एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed