{"_id":"603091084c560f30631f30e2","slug":"case-against-bjp-leaders-in-land-dispute-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: जमीन विवाद के मामले में भाजपाइयों के खिलाफ मुकदमा, कोतवाली में हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: जमीन विवाद के मामले में भाजपाइयों के खिलाफ मुकदमा, कोतवाली में हंगामा
Sat, 20 Feb 2021 10:07 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फतेहपुर जिले में जमीन के विवाद में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला करीब 1 माह पहले का है। मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। शहर के नासिरपुर मोहल्ला निवासी शिवकली पत्नी पुत्तन निषाद की तहरीर पर भाजपा के अभिषेक और रितिक के खिलाफ मारपीट व जमीन कब्जे के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
जिसके बाद आरोपी नेताओं समेत भारी संख्या में लोग गिरफ्तारी देने कोतवाली पहुंचे। भाजपा नेता अभिषेक ने आरोप लगाया कि मामला एक माह पहले का है तो अब क्यों एफआईआर की गई। जबकि राजस्व पहले ही जमीन की नाप कर चुका है। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई होगी।