फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Carrying goods on an e-rickshaw proved costly, 28 challans issued

Kanpur News: ई-रिक्शा पर माल लादकर चलना पड़ा भारी, 28 का चालान

Wed, 03 Dec 2025 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 03 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Carrying goods on an e-rickshaw proved costly, 28 challans issued
कानपुर देहात। यातायात नियमों का उल्लंघन कर सवारी की जगह माल ढोने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को अकबरपुर अंडरपास, माती मार्ग व रूरा जाने वाले मार्ग पर अभियान चलाया गया। इस दौरान 28 ई-रिक्शा पर कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।
विज्ञापन

जिले में सवारी के लिए मौजूद ई-रिक्शा भी माल वाहक बने हैं। यह सरिया, पाइप, बोरी सहित कई तरह का भारी सामान लादकर सड़क पर दौड़ रहे हैं। इससे अगल-बगल से निकल रहे राहगीर व अन्य वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ई-रिक्शा हल्का होने के कारण सामान के अधिक भार से कई बार अनियंत्रित भी हो जाता है। इनकी चपेट में आने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में माल लादकर सड़क पर दौड़ रहे ई-रिक्शा हादसे को दे रहे दावत शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसपर पुलिस अधीक्षक ने खबर का संज्ञान लेते हुए टीम गठित कर ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अकबरपुर अंडरपास पर तैनात टीएसआई भरत त्रिपाठी ने बताया कि एक चालक ई-रिक्शा में टट्टर लादकर निकल रहा था। अंडरपास से गुजरने के दौरान उसे रोका गया, तो उसके बाहर निकलने की जगह ही नहीं नजर आई। इसका यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो हजार रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रूरा मार्ग पर चार, सदर बाजार में छह ई-रिक्शा में सवारी की जगह बोरी व अन्य सामान लादकर चलने पर चालान किया गया हैं। यातायात प्रभारी राम बहादुर सिंह ने बताया कि रूरा में सात, बाराजोड़ तिराहे पर पांच व माती-पुखरायां मार्ग पर पांच ई-रिक्शा का चालान किया गया है। इनमें दो के पास लाइसेंस न पाए जाने पर 3500 रुपये व अन्य पर प्रति ई-रिक्शा दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कहा कि अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed