फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cards of 499 farmers who sold crops and got free ration canceled

Kanpur News: फसल बेचने और मुफ्त राशन पाने वाले 499 किसानों के कार्ड निरस्त

Sat, 18 Jan 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cards of 499 farmers who sold crops and got free ration canceled
औरैया। मुफ्त राशन योजना का लाभ लेने वाले उन किसानों को जिला पूर्ति विभाग ने झटका दे दिया है। जो अपनी फसल बेचकर गरीबों को मिलने वाले राशन का लाभ उठा रहे थे। जिले में ऐसे 499 किसानों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में मौजूद 611 राशन डीलरों के यहां दो लाख 68 हजार 216 कार्ड धारकों के 10 लाख 47 हजार 687 सदस्यों (यूनिट) को निशुल्क राशन वितरण किया जाता है। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को अलग-अलग मात्रा में राशन वितरित होता है। अंत्योदय कार्ड धारकों के एक लाख 66 हजार 999 सदस्यों (यूनिट) को प्रति माह 35 किलोग्राम राशन मुफ्त मिलता है।
विज्ञापन

पात्र गृहस्थी के 88 हजार 988 सदस्यों को प्रति माह पांच किलो राशन मुफ्त मिलता है। जनपद में कई किसान ऐसे थे जिनके पास खेती के लिए जमीन थी। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर मुफ्त राशन लेने वाले कार्डधारकों और सरकारी क्रय केंद्रों पर उपज बेचने वालों का मिलान कराया गया। जिले में 499 किसान ऐसे थे जो मुफ्त राशन ले रहे थे। यही कारण है कि उनके नाम सूची से हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई किसान फरियाद लेकर जिला पूर्ति कार्यालय पहुंच रहे। उनका कहना है कि उनके पास खेती नहीं हैं और नाम काट दिया गया।
----------------
अनाज की सरकारी खरीद में शामिल किसान आए पकड़ में
जनपद में गेहूं, धान, बाजरा व मक्का की सरकारी खरीद हर साल की जाती है। यहां पर किसानों को उपज बिक्री करने के लिए पहले जमीन के कागजात से लेकर आधार व अन्य ब्योरा देकर पंजीकरण कराना होता है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि यह ब्योरा शासन स्तर से पकड़ा गया। जो किसान दो हेक्टेयर से ज्यादा फसल उत्पादक पाए गए, उन्हें राशन कार्ड के दायरे से बाहर कर दिया गया। शासन स्तर से इस सूची को जिलो को भेजी गई। जांच के बाद इन कार्डों को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed