फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car-riding miscreants robbed 30 thousand from the truck driver, two arrested

कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक से 30 हजार लूटे, दो गिरफ्तार

Tue, 18 Jan 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Car-riding miscreants robbed 30 thousand from the truck driver, two arrested
पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के बारा टोल प्लाजा के पास कार सवार बदमाशों ने रविवार रात ट्रक को रोककर 30 हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी कर इटावा निवासी दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी में मुठभेड़ होने का जिक्र किया है। वहीं आसपास के लोगों ने मुठभेड़ की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

हाजीपुर बरौर के रहने वाले ट्रक चालक धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मक्का लादकर कानपुर जा रहा था। रास्ते में टोल प्लाजा के पहले ट्रक खड़ा कर पहियों की हवा चेक करने लगा। इस बीच कार सवार चार बदमाश आए और उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर चालक व क्लीनर के सिर में तमंचे से वार करके घायल कर दिया। चालक की जेब में पड़े तीस हजार रुपये व दोनों के मोबाइल लूटकर भागने लगे। उसने इसकी सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। पुलिस ने घेराबंदी कर मेवाती मोहल्ला इटावा निवासी अभिषेक उर्फ मुईन, पुराना बस अड्डा पीर बंगला मस्जिद के पास कोतवाली इटावा निवासी उमर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उनके पास से लूट के तीस हजार रुपये बरामद कर लिए। साथ ही एक तमंचा व दो कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली गई है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उसके दो साथी इटावा के ही विक्की व कार्तिक फरार हो गए।

चारों आरोपियों के विरूद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों का इटावा जिले में आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed