{"_id":"5f2b97cc73d967029f2db0dd","slug":"car-hit-to-bike-rider-on-medical-college-bridge-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक का पास लगी कार ने युवक को मारी टक्कर, पुलिस ने पकड़ा तो बोले, हम मंत्री जी के रिश्तेदार हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक का पास लगी कार ने युवक को मारी टक्कर, पुलिस ने पकड़ा तो बोले, हम मंत्री जी के रिश्तेदार हैं
Thu, 06 Aug 2020 11:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
विधायक का पास लगी कार ने मारी टक्कर
- फोटो : amar ujala
कानपुर मेडिकल कॉलेज पुल पर बुधवार रात सवा 10 बजे तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार कल्याणपुर निवासी मानस त्रिपाठी को जोरदार टक्कर मार दी। घायल तड़पता रहा और पुलिसकर्मी तमाशा देखते रहे।
जब राहगीर पुलिसकर्मियों पर भड़क गए तब उन्होंने घायल को हैलट में भर्ती कराया। कार में विधायक का सचिवालय वाला पास लगा था। फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने खुद को कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक का रिश्तेदार बताकर पुलिसकर्मियों को अर्दब में लेने की कोशिश की।
स्वरूपनगर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि कार पी रोड निवासी चप्पल कारोबारी जितेश चला रहा था और उनके साथ उनका दोस्त आशीष था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
कार पी रोड निवासी तरुण अटलानी की है। कार पर एक विधायक का सचिवालय का पास लगा हुआ है। पकड़े गए युवकों ने बताया कि उनकी कार मंत्री बृजेश पाठक के साथ चलती है। मामले की जांच की जा रही है। पास असली है या नकली, इसकी भी जांच की जा रही है।