फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car collides with parked truck, six devotees injured

Kanpur News: खड़े ट्रक से भिड़ी कार, छह श्रद्धालु घायल

Fri, 14 Feb 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 14 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Car collides with parked truck, six devotees injured
कानपुर देहात। प्रयागराज से दिल्ली लौट रही श्रद्धालुओं की कार अकबरपुर के तिवारीपुरवा के पास हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कानपुर-इटावा हाईवे पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुरवा गांव के सामने एक कार गुरुवार सुबह खड़े ट्रक से टकरा गई। कार में सवार बिहार प्रदेश के बरियापुर सकरा मुजफ्फरपुर निवासी मनीष पुत्र प्रमोद कुमार, जितेद्र, कोमल पत्नी जितेंद्र, गुडिया पत्नी अजय कुमार व उनके रिश्तेदार खगढिया बिहार निवासी विशाल उर्फ सोनू पुत्र सुनील कुमार व चालक दीपक निवासी पाठकपुर थाना सोरो जिला कासगंज घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां से गुड़िया को डॉ. ओमप्रकाश ने गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर कर दिया। कार सवार मनीष ने बताया कि वह परिवार के साथ नई दिल्ली में रहते हैं। दो दिन पहले परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। कार दीपक चला रहा था। अकबरपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed