फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car collides with e-rickshaw, farmer dies, six passengers injured

Kanpur News: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, किसान की मौत, छह सवारियां घायल

Sat, 15 Feb 2025 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Car collides with e-rickshaw, farmer dies, six passengers injured
मंधना फ्लाईओवर पर क्षतिग्रस्त कार।  - फोटो : संवाद
कानपुर। मंधना फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने टमाटर से लदे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई, जबकि कार और ई-रिक्शा पर सवार छह लोग घायल हो गए। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

संभल जिले के हल्लू सराय निवासी नरेश पत्नी गुड़िया, बेटी कशिश व परिवार के आदित्य, शालू व नैना के साथ प्रयागराज में महाकुंभ जा रहे थे। कार उनका चालक हर्ष चला रहा था। जीटी रोड स्थित मंधना फ्लाईओवर पर कार ने आगे चल रहे टमाटर लदे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया और उस पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

हादसे में ई-रिक्शा में बैठे शिवराजपुर के मानपुर गांव निवासी किसान मुन्नी लाल कश्यप (55) की मौके पर ही मौत हो गई। व्यापारी सुमित और ई रिक्शा चालक के अलावा कार चालक हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी तीन अन्य कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं। हादसा देख लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। इससे फ्लाई ओवर पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर बिठूर थाना प्रभारी प्रेम नारायण विश्वकर्मा दलबल के साथ पहुंचे और घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को फ्ला्ईओवर से हटवाया। थानाप्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed